6.9 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeभोपालएमपी में नगर निकाय चुनाव: 19 में से 11 नगर निकायों पर...

एमपी में नगर निकाय चुनाव: 19 में से 11 नगर निकायों पर BJP का कब्जा, 8 पर जीती कांग्रेस

Published on

खंडवा

मध्य प्रदेश के 19 नगर निकायों का चुनाव परिणाम घोषित हो चुका है. 6 नगर पालिका और 13 नगर परिषदों पर हुए चुनावों में बीजेपी ने 11 निकायों पर जीत हासिल की. वहीं कांग्रेस ने आठ नगर निकायों पर कब्जा जमा लिया है. मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के गढ़ राघौगढ़ में कांग्रेस ने जीत दर्ज की.

बीते शुक्रवार को हुए चुनावों में जहां बीजेपी के 183 पार्षद जीते हैं, वहीं कांग्रेस के 143 उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है. दिग्विज सिंह के गढ़ राघौगढ़ की 24 सदस्यीय नगर पालिका में कांग्रेस के 16 और बीजेपी के आठ पार्षदों ने चुनाव में जीत हासिल की. राज्य चुनाव आयोग के सचिव राकेश सिंह ने बताया कि पांच जिलों के 19 नगर निकायों में हुए चुनाव में बीजेपी के 183, कांग्रेस के 143 और बची हुए सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है.

343 वार्ड के लिए हुए थे चुनाव
मध्य प्रदेश के 19 नगरीय निकायों में 5 लाख से अधिक वोटर्स ने मतदान किया था. इन निकायों में 6 नगर पालिका और 13 नगर परिषदें शामिल हैं. इन 19 निकायों के 343 वार्ड हैं. वोटिंग के लिए कुल 720 मतदान केंद्र बनाए गए थे. 19 निकायों में एक हजार 144 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे.

कहां-कहां हुए थे चुनाव?
गुना जिले की नगर पालिका परिषद राघौगढ़-विजयपुर, बड़वानी जिले की बड़वानी और सेंधवा, धार जिले के धार, मनावर और पीथमपुर नगर पालिका में चुनाव हुए थे. इसके अलावा अनूपपुर जिले के जैतहरी नगर परिषद, खंडवा जिले के ओंकारेश्वर, बड़वानी जिले की खेतिया और पानसेमल, पलसूद, राजपुर और अंजड़, धार जिले की नगर परिषद धरमपुरी, धामनोद कुक्षी, राजगढ़, सरदारपुर और डही नगर परिषद में चुनाव हुए थे.

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

More like this