9.5 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeखेलहिटमैन इज बैक... रोहित ने 3 वर्ष बाद जड़ा वनडे शतक, कीवी...

हिटमैन इज बैक… रोहित ने 3 वर्ष बाद जड़ा वनडे शतक, कीवी गेंदबाजों की उड़ाईं धज्जियां

Published on

इंदौर

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने फैंस के इंतजार को खत्म करते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर में शानदार सेंचुरी जड़ी है। हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित के बल्ले से 19 जनवरी 2020 के बाद से तीन अंकों में स्कोर नहीं निकला था। रोहित ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने वनडे करियर की 30वीं सेंचुरी जड़ी है। इसके साथ ही रोहित ने रिकी पोंटिंग के वनडे शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। हिटमैन के बल्ले से इस दौरान कई हाफ सेंचुरी निकली। वह शतक के करीब पहुंचे, लेकिन आउट हो गए।

रोहित शर्मा इसके साथ ही सबसे अधिक वनडे सेंचुरी लगाने के मामले में अब तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उनके और ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज रिकी पोंटिंग के नाम 30-30 शतक हैं। इस फॉर्मेट में सबसे अधिक शतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नाम है। उन्होंने 49 शतक लगाए हैं, जबकि पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के नाम 46 शतक हैं।इससे पहले रोहित शर्मा ने वनडे में सबसे अधिक छक्का उड़ाने के मामले में श्रीलंका के सनथ जयसूर्या (270 छक्के) के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। इस मैच से पहले रोहित के नाम 267 छक्के थे।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...