6.1 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeभोपालबागेश्वर धाम के धीरेन्द्र शास्त्री महाराज की लोकप्रियता विरोधी पचा नहीं पा...

बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र शास्त्री महाराज की लोकप्रियता विरोधी पचा नहीं पा रहे: रामभद्राचार्य महाराज

Published on

भोपाल

बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र शास्त्री महाराज जो कह रहे है, वह सत्य है। छोटी उम्र्र में उन्हें जो चमत्कार करने का मौका मिला, वह उनकी लोकप्रियता है, इसको विरोधी लोग पचा नहीं पा रहे है। उनकी पास जो भी चमत्कार है , वह ईश्वर और गुरूजन का आशीर्वाद है। वह मेेरा शिष्य है। पाक अधिकृत कश्मीर जल्द ही भारत को मिल जाएगा।

यह बात मंगलवार को जगतगुरू रामभद्राचार्य महाराज ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से सरकारों ने फैजाबाद का नाम अयोध्या, इलाहाबाद का प्रयागराज और होशंगाबाद का नर्मदापुरम् किया है तो प्रदेश की राजधानी भोपाल का नाम भोजपाल क्यों नहीं हो सकता। राजा भोज ने भोपाल के लिए अनेक काम किए है, इसलिए भोपाल का नाम भोजपाल के नाम होना गौरव की बात होगी। महाराज ने कहा कि देश में जो भी अच्छा कार्य करता है वह मेरा मित्र होता है। वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अच्छा कार्य कर रहे है, वह मेरे मित्र है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने देश में कम्प्यूटर क्रांति लाई थी, वे भी मेरे मित्र थे। एक सवाल के जबाव में कहा कि राहुल गांधी अभी बच्चे है।

जगतगुरू रामभद्राचार्य ने कहा कि धीरेन्द्र शास्त्री भी धर्म की अलख जगा रहे है, उनके पर आरोप लगाना गलत है। वे हनुमान जी के भक्त है, और उनको मिले आर्शीवाद से वे जनता के काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने-अपने क्षेत्र में अलग होता है, सरकार को उनकी सुरक्षा करना चाहिए। महाराज ने कहा कि उनका शिष्य धीरेन्द्र शास्त्री अंधविश्वास नहीं फैला रहे है।

श्रीराम कथा है राष्ट्रकथा
उन्होंने कहा कि जो भी देश की अखंडता की बात करेगा, वह सच्चा हिन्दुस्तानी है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा सर्जीकल स्ट्राईक पर उठाए गए सवाल को लेकर कहा कि पूर्व में ही इसके सबूत पेश किए जा चुके है। महाराज ने कहा कि श्रीराम कथा राष्ट्रकथा है।

केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने लिया आशीर्वाद
केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने मंगलवार की सुबह अवधपुरी पहुंचकर जगतगुरू रामभद्राचार्य महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। केन्द्रीय मंत्री ने महाराज को स्वागत कर शाल पहनाकर उन्हें श्रीफल भेंट किया। महाराज ने मंत्री को आशीर्वाद दिया। इस दौरान भोजपाल महोत्सव मेला समिति के अध्यक्ष सुनील यादव, संयोजक विकास विरानी, महामंत्री हरीश कुमार राम, उपाध्यक्ष वीरेन्द्र तिवारी मौजूद थे।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

More like this

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...