9.5 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeखेलन्यूजीलैंड को पछाड़कर वनडे का नया बादशाह बना भारत, जानें रैंकिंग में...

न्यूजीलैंड को पछाड़कर वनडे का नया बादशाह बना भारत, जानें रैंकिंग में अन्य टीमों की स्थिति

Published on

नई दिल्ली

भारत ने वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में न्यूजीलैंड को 90 रनों से हरा दिया है। इंदौर में खेले गए तीसरे मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 385 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की पारी 42वें ओवर में 295 रनों पर सिमट गई। भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शतकीय पारी खेली। इस जीत के साथ ही भारत वनडे रैंकिंग में टॉप पर भी पहुंच गया है।

न्यूजीलैंड से छीना ताज
तीन मैचों की इस सीरीज की शुरुआत में न्यूजीलैंड रैंकिंग में टॉप पर था। भारत ने पहले मैच को 12 रनों से अपने नाम किया। दूसरे मैच को 8 विकेट और तीसरे को 90 रनों से जीता। सीरीज को क्लीन स्वीप करने के साथ ही भारत ने न्यूजीलैंड को नंबर-1 से भी हटा दिया है। भारत के 114 रेटिंग पॉइंट हैं। 111 रेटिंग पॉइंट के साथ न्यूजीलैंड चौथे नंबर पर पहुंच गया है।

वनडे रैंकिंग में दुनिया की टॉप-10 टीमें:

रैंकिंग देश रेटिंग
1 भारत 114
2 इंग्लैंड 113
3 ऑस्ट्रेलिया 112
4 न्यूजीलैंड 111
5 पाकिस्तान 106
6 साउथ अफ्रीका 100
7 बांग्लादेश 95
8 श्रीलंका 88
9 अफगानिस्तान 71
10 वेस्टइंडीज 71

टी20 में भी भारत टॉप पर
वनडे की तरह टी20 की टीम रैंकिंग में भी भारत टॉप पर है। वहीं टेस्ट में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के बाद दूसरे नंबर पर है। अगले महीने बॉर्डर गावस्कर सीरीज है। उसमें भारत के पास टेस्ट में भी दुनिया की नंबर एक टीम बनने का मौका होगा। भारत ने न्यूजीलैंड को इस मैच में हराने के साथ ही वनडे में लगातार 7वीं जीत हासिल की। टीम ने इस सीरीज से पहले श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज को क्लीन स्वीप किया था। उससे पहले बांग्लादेश दौरे पर आखिरी वनडे में भी टीम इंडिया को जीत मिली थी।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...