9.5 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeखेलबीसीसीआई ने बेची महिला आईपीएल की फ्रेंचाइजी, मिले 4770 करोड़, इन 5...

बीसीसीआई ने बेची महिला आईपीएल की फ्रेंचाइजी, मिले 4770 करोड़, इन 5 शहरों की होंगी टीमें

Published on

नई दिल्ली

महिला आईपीएल की तरफ बीसीसीआई (BCCI) ने बड़ा कदम बढ़ाया है। बोर्ड ने लीग के लिए 5 टीमों को बेच दिया है। बोर्ड के सचिव जय शाह ने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की। बोर्ड को इन 5 टीमों को बेचने से 4669.99 करोड़ रुपये मिले हैं। इसके साथ ही जय शाह ने बताया कि महिलाओं की इस लीग को वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के नाम से जाना जाएगा।

इन शहरों के टीम होंगे
वीमेंस प्रीमियर लीग में अहमदाबद, मुंबई, बेंगलुरू, दिल्ली और लखनऊ की टीमें होंगी। अहमदाबाद को अडानी स्पोर्ट्सलाइन प्राइवेट लिमिटेड ने 1289 करोड़ रुपये में खरीदा है। वहीं इंडियाविन स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने मुंबई की फ्रेंचाइजी खरीदी है। इसके लिए कंपनी ने 912.99 करोड़ रुपये दिये हैं। इसके अलावा दिल्ली, लखनऊ और बेंगलुरू की टीमें भी वीमेंस प्रीमियर लीग में हिस्सा लेंगी।

जय शाह ने किया ट्वीट
बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने ट्विटर पर लिखा- आज का दिन क्रिकेट में एक ऐतिहासिक दिन है क्योंकि उद्घाटन WPL की टीमों की बोली ने 2008 में पुरुषों के आईपीएल के उद्घाटन के रिकॉर्ड तोड़ दिए। विजेताओं को बधाई, क्योंकि हमने कुल बोली में 4669.99 करोड़ रुपये प्राप्त किए।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...