8.3 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeखेलहार्दिक पंड्या ने पृथ्वी साव को लेकर सुना दिया फैसला, बताया पहले...

हार्दिक पंड्या ने पृथ्वी साव को लेकर सुना दिया फैसला, बताया पहले टी20 में खेलेंगे या नहीं?

Published on

रांची

युवा बल्लेबाज पृथ्वी साव की टीम इंडिया में 18 महीने बाद वापसी हुई है। उन्होंने जुलाई 2021 में भारत के लिए आखिरी मैच खेला था। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए उन्हें टीम में जगह मिली है। शुक्रवार को सीरीज का पहला मुकाबला रांची में खेला जाएगा। लेकिन टीम में पहले से ईशान किशन और शुभमन गिल है। दोनों ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में पारी की शुरुआत की थी।

पृथ्वी के लिए बुरी खबर
भारतीय कप्तान हार्दिक पंड्या ने कहा कि फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में पृथ्वी साव पर तरजीह मिलेगी। वनडे में गिल के शानदार फॉर्म को देखते हुए हार्दिक ने कहा कि उनका चयन तय है। गिल ने पिछली चार पारियों में एक दोहरे शतक समेत तीन शतक लगाये। गिल और ईशान किशन पारी की शुरूआत करेंगे।

हार्दिक ने पहले टी20 से पूर्व कहा ,‘शुभमन ने शानदार प्रदर्शन किया है और वह पारी की शुरूआत करेगा। पृथ्वी को मौका देने के बाद में हार्दिक से जब सवाल किया गया तो उन्होंने कहा- नहीं सर। शुभमन ने बहुत अच्छा किया है, इसलिए उसको पहले मौका मिलेगा। वास्तव में मौका कि बात ही नहीं है। शुभमन शुरुआत करेंगे क्योंकि जिस तरह से वह बल्लेबाजी कर रहे हैं, साफ तौर पर वह टीम में होंगे।’

अपनी गेंदबाजी पर भी बोले
हार्दिक ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में नयी गेंद संभाली थी। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी को आराम दिये जाने के कारण उन्होंने फिर यह जिम्मा उठाया। उन्होंने कहा ,‘मुझे नयी गेंद से गेंदबाजी करने में मजा आता है। मैं कई सालों से नेट पर नयी गेंद से ही गेंदबाजी करता हूं। पुरानी गेंद से गेंदबाजी करने की आदत है तो उससे इतना अभ्यास नहीं करना पड़ता। इससे मैच हालात में मदद मिलती है।’

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...