8.3 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeखेलगेंदबाजी फेल, नहीं चले बल्लेबाज, न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टी20 में हारी...

गेंदबाजी फेल, नहीं चले बल्लेबाज, न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टी20 में हारी टीम इंडिया

Published on

रांची

न्यूजीलैंड ने टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारत (I को 21 रन से हरा दिया। रांची के झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पहली बार भारत को टी20 मुकाबले में हार मिली है। डेरिल मिचेल और डेवोन कॉनवे की अर्धशतकीय पारियों से न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 176 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में भारत की बल्लेबाजी फेल रही और टीम 9 विकेट पर 155 रन ही बना सकी। वॉशिंगटन सुंदर ने फिफ्टी लगाने के साथ ही 2 विकेट भी लिये, लेकिन यह भारत को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं था। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

सुंदर ने करवाई वापसी
टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला करने के बाद भारतीय गेंदबाज सही दिशा में गेंदबाजी करने में नाकाम रहे, जिससे कॉनवे और फिल ऐलन ने न्यूजीलैंड को तेज शुरुआत दिलायी। दोनों ने 4.2 ओवर में 43 रन की साझेदारी कर डाली जिसमें ऐलन ज्यादा आक्रामक रहे। उन्होंने 23 गेंद की अपनी पारी में चार चौके और दो छक्का जड़ा। वॉशिंगटन सुंदर के पांचवें ओवर की पहली गेंद पर ऐलन ने छक्का लगाया लेकिन फिर से ऐसा करने के चक्कर में सूर्यकुमार यादव को कैच थमा बैठे। सुंदर ने उसी ओवर में मार्क चैपमैन (शून्य) के विकेट के साथ मैच में भारत की वापसी करायी।

आखिरी ओवर में बने 27 रन
कोन्वे ने उमरान के खिलाफ दो चौके और छक्का लगाकर टीम से दबाव हटा दिया। न्यूजीलैंड ने 10 ओवर में दो विकेट पर 79 रन बना लिये थे। कुलदीप की गुगली को पढ़ने में हालांकि ग्लेन फिलिप्स नाकाम रहे और डीप मिडविकेट पर सूर्यकुमार को कैच थमा बैठे। इसके बाद डेरिल मिचेल कॉनवे का साथ देने पहुंचे। कॉनवे ने 16वें ओवर में अपना अर्धशतक पूरा किया, लेकिन जल्द ही अर्शदीप की गेंद पर हुड्डा को कैच देकर पवेलियन लौट गये। इशान किशन ने इसके बाद माइकल ब्रेसवेल (एक रन) को रन आउट किया जबकि शिवम मावी की गेंद पर मिचेल सैंटनर ने राहुल त्रिपाठी को कैच थमा दिया। भारतीय टीम के लिए आखिरी ओवर महंगा रहा जिसमें अर्शदीप ने 27 रन खर्च किये।

मिशेल और कॉन्वे की तूफानी पारी
मिचेल ने 30 गेंद की नाबाद पारी में तीन चौके और पांच छक्के लगाये जिसमें उन्होंने आखिरी ओवर में अर्शदीप सिंह के खिलाफ हैट्रिक छक्का जड़ने के बाद चौका लगाया। न्यूजीलैंड ने इस ओवर से 27 रन बटोरे। वनडे सीरीज के तीसरे मैच में 138 रन की पारी खेलने वाले सलामी बल्लेबाज कॉनवे ने शानदार लय जारी रखते हुए 35 गेंद में सात चौके और एक छक्का की मदद से 52 रन बनाये।

चार ओवर में गिरे तीन विकेट
भारतीय टीम ने पहली चार ओवर में ही तीन विकेट भी खो दिये थे। ईशान किशन (4) दूसरे, राहुल त्रिपाठी (0) तीसरे और शुभमन गिल चौथे ओवर में आउट हो गए। वनडे सीरीज में कमाल करने वाले गिल सिर्फ 7 रन बनाकर ही आउट हो गए। उनका विकेट मिचेल सेंटनर ने लिया। 15 रन पर तीन विकेट गिरने के बाद सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या ने पारी संभाली। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी हुई।

सूर्या फिफ्टी की तरफ बढ़ रहे थे लेकिन 34 गेंदों पर 47 रन बनाकर ईश सोढ़ी का शिकार बने गए। अपनी पारी में सूर्या ने 6 चौके और 2 छक्के मारे। इसके बाद कप्तान हार्दिक भी 21 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। निचले क्रम में वॉशिंगटन सुंदर ने लड़ाई की लेकिन यह काफी नहीं था। उनके बल्ले से 28 गेंदों पर 50 रनों की पारी निकली। यह उनकी टी20 इंटरनेशनल में पहली फिफ्टी है। दीपक हुड्डा 10 और शिवम मावी 2 रन बनाकर आउट हुए। न्यूजीलैंड के लिए कप्तान सेंटनर ने 4 ओवर में सिर्फ 11 रन देकर 2 विकेट लिये। ब्रेसवेल को भी दो विकेट मिले।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...