6.1 C
London
Monday, March 30, 2026
HomeभोपालMP में भ्रष्टाचार के खिलाफ चला सीएम का हंटर, दो पुलिसकर्मियों को...

MP में भ्रष्टाचार के खिलाफ चला सीएम का हंटर, दो पुलिसकर्मियों को जबरन रिटायरमेंट

Published on

भोपाल

एमपी सीएम शिवराज सिंह चौहान लगातार भ्रष्ट कर्मियों और अधिकारियों पर कार्रवाई कर रहे हैं। कई बार सार्वजनिक मंच से उन्होंने सरकारी कर्मियों को सस्पेंड करने के निर्देश दिए हैं। अब सीएम की सहमति के बाद दो पुलिसकर्मियों पर सरकारी हंटर चला है। भ्रष्टाचार के मामले में दोनों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी गई है। इसमें अनिल कुमार मिश्रा (डीडी 1995) और श्री कृष्ण कुमार वर्मा (निरीक्षक 2015) शामिल हैं। दोनों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे गई है। इससे संबंधित आदेश जारी हो गए हैं।

दरअसल, समिति ने 50 वर्ष की आयु या 20 वर्ष की सेवा पूर्ण करने के बाद राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जा सकती है। निर्धारित मापदंडों के आधार पर मूल्यांकन करते हुए सेवानिवृत्ति दी गई है। दोनों पुलिसकर्मियों के विरुद्ध घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता, कदाचरण और नियम विरुद्ध कार्यवाही करने के आरोप लगे थे। समिति के निर्णय पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सहमति प्रदान की है।

अनिल कुमार मिश्रा डीडी (1995) के विरुद्ध इंदौर पुलिस ऑफिसर मेस में संदिग्ध रूप से रुककर कदाचरण के आरोप हैं। उन्होंने विधि विरुद्ध हस्तक्षेप कर संदिग्ध आचरण और कर्तव्य विमुक्ता का परिचय दिया था। मिश्रा के खिलाफ भोपाल, गाजियाबाद और जयपुर में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन शिकायतों की जांच पूर्ण होने के बाद इनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।

वहीं, कृष्ण कुमार वर्मा के विरुद्ध भी सौसर थाना में अवैध रेत उत्खनन की रोकथाम के लिए कार्रवाई नहीं करने का मामला है। इसके साथ ही ओवर लोडिंग वाहन और उत्खनन करने वालों के विरुद्ध बार-बार निर्देश दिए जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं की है। इनके खिलाफ अवैध गतिविधियों में लिप्त होने के भी आरोप हैं। इसकी वजह से विभाग की छवि धूमिल हो रही थी। इनकी गतिविधियां संदिग्ध पाए जाने के बाद अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी गई है।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

More like this