8.3 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeखेल'वर्ल्ड कप में कमाल नहीं कर पाए रोहित...', कप्तानी पर दिनेश कार्तिक...

‘वर्ल्ड कप में कमाल नहीं कर पाए रोहित…’, कप्तानी पर दिनेश कार्तिक का बड़ा बयान

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय टीम अभी न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज खेल रही है, उससे पहले वनडे सीरीज चल रही थी. दोनों ही फॉर्मेट में भारत को अलग-अलग कप्तानों ने लीड किया है, ऐसे में सवाल उठता है कि क्या टीम इंडिया आगे इसी तरह अलग-अलग लीडर्स की अगुवाई में खेलेगी. स्टार क्रिकेटर दिनेश कार्तिक का कहना है कि आने वाले वनडे वर्ल्ड कप के बाद भारत की अलग फॉर्मेट-अलग कप्तान वाली बात सही साबित हो सकती है.

दिनेश कार्तिक का कहना है कि यह खुद ही साबित होता है. हमें यह भी ध्यान रखना चाहिए कि वनडे वर्ल्ड कप तक अब भारतीय टीम को ज्यादातर टी-20 मैच ही खेलने हैं. आईपीएल के बाद वेस्टइंडीज़ सीरीज़ है, जिसके बाद चीज़ें साफ हो जाएंगी कि क्या हम अलग फॉर्मेट-अलग कप्तानी की ओर बढ़ रहे हैं.

दिनेश कार्तिक ने कहा कि अगर रोहित शर्मा की टीम कुछ स्पेशल नहीं कर पाती है, तब हम इस ओर बढ़ सकते हैं. अगर रोहित वनडे वर्ल्ड कप में कुछ कमाल कर लेते हैं, तो शायद अब 2024 का टी-20 वर्ल्ड कप भी उनकी कप्तानी में खेल सकते हैं.

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी-20 में मिली हार को लेकर दिनेश कार्तिक ने कहा कि हार्दिक पंड्या ने भारतीय टीम की अच्छी कप्तानी की है, इस मैच के अलावा बाकी मैचों में टीम इंडिया को जीत ही मिली है. विराट कोहली के बाद हार्दिक पंड्या एक ऐसे प्लेयर हैं, जिन्हें आप बड़े गेम में बेहतर करते हुए देखना चाहते हैं.

गौरतलब है कि टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद से ही रोहित शर्मा, विराट कोहली जैसे प्लेयर्स टी-20 फॉर्मेट में नहीं दिखाई दिए हैं. ऐसे में सवाल उठने लगा है कि क्या सीनियर्स अब टी-20 फॉर्मेट में नहीं आएंगे और हार्दिक पंड्या की अगुवाई में ही टीम अगले वर्ल्ड कप की ओर बढ़ रही है.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...