6.9 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeखेलगुजरात जायंट्स से जुड़ी मिताली राज, वीमेंस प्रीमियर लीग की टीम ने...

गुजरात जायंट्स से जुड़ी मिताली राज, वीमेंस प्रीमियर लीग की टीम ने दिया बड़ा पद

Published on

नई दिल्ली

मार्च-अप्रैल 2023 में होने वाले महिला प्रीमियर लीग के शुरूआती सीजन से पहले मिताली राज को गुजरात जाइंट्स के मेंटर और सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया। अडानी स्पोर्ट्सलाइन ने 1289 करोड़ रुपये की उच्चतम बोली के साथ डब्ल्यूपीएल में अहमदाबाद टीम को संचालित करने के अधिकार जीते थे। उन्होंने एक आधिकारिक बयान में कहा कि जायंट्स की मेंटर और सलाहकार होने के अलावा, मिताली महिला क्रिकेट को भी बढ़ावा देगीं और गुजरात में जमीनी स्तर पर खेल को विकसित करने में मदद करेंगी।

भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं। फ्रेंचाइजी ने कहा, ‘महिला प्रीमियर लीग का उद्घाटन सत्र महिला क्रिकेट के लिए एक शानदार कदम है और अडानी समूह की भागीदारी खेल के लिए भी एक बड़ा बढ़ावा है। महिला क्रिकेट लगातार बढ़ रहा है, और इस तरह की प्रेरणा निस्संदेह युवा महिलाओं को प्रोत्साहित करेगी कि क्रिकेट को पेशेवर रूप से लेने पर विचार करें।’’

मिताली ने भारत के लिए 89 टी20 मैच खेले हैं और 37.52 के औसत से 2,364 रन बनाए हैं, जिसमें 17 अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने प्रारूप से अपनी संन्यास की घोषणा करने से पहले घर में इंग्लैंड के खिलाफ 2019 में आखिरी बार भारत के लिए एक टी20 मैच खेला था। उन्होंने जून 2022 में अपनी संन्यास की घोषणा करने से पहले वनडे और टेस्ट खेलना जारी रखा। मिताली ने 2005 और 2017 महिला वनडे विश्व कप में उपविजेता रहने के लिए भारत की कप्तानी भी की।

फ्रेंचाइजी ने आगे कहा, ‘मिताली राज युवा पीढ़ी के लिए एक आदर्श हैं और हम अपनी महिला क्रिकेट टीम को सलाह देने के लिए इस तरह के एक प्रेरणादायक एथलीट के साथ खुश हैं।’ अडानी एंटरप्राइजेज के निदेशक प्रणव अडानी ने कहा, ‘हम मानते हैं कि मिताली जैसी अंतरराष्ट्रीय खेल हीरो की उपस्थिति न केवल क्रिकेट में बल्कि हर दूसरे खेल में भी नई प्रतिभाओं को आकर्षित करेगी और पेशेवर खेल पारिस्थितिकी तंत्र को बदल देगी।’

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...