13.8 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeराष्ट्रीयनोएडा में हो रही बारिश, NCR में सुबह से सूरज के दर्शन...

नोएडा में हो रही बारिश, NCR में सुबह से सूरज के दर्शन नहीं… दिल्ली में बदला मौसम

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में तेज बारिश और काली घटा का सिलसिला दिनभर जारी रहा। हालांकि सुबह के समय हल्की बूंदाबादी देखने को मिली थी। वहीं दिल्ली के कई इलाकों में भी बारिश ने दस्तक दी। मौसम विभाग ने शनिवार को ही दिल्ली में बारिश की चेतावनी जारी कर दी थी। गाजियाबाद, फरीदाबाद, नोएडा और गुरुग्राम में सुबह से ही सूरज के दर्शन नहीं हुए हैं। उधर दिल्ली और नोएडा में सुबह से ही तेज हवाएं भी चल रही है। मौसम का मिजाज बदलने के साथ ही दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर भी काफी गिरता जा रहा है। आज सुबह से दिल्ली-एनसीआर की हवा में स्मॉग का असर दिख रहा है। जिसके चलते लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार रविवार को दिल्ली-एनसीआर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावनाएं हैं। विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी का तापमान औसतन 17 और 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। सोमवार को भी दिल्ली-एनसीआर के आसमान में बादल छा रह सकते हैं, लेकिन 31 जनवरी से लेकर 3 फरवरी तक आसमान साफ रहेगा।

आज आंशिक तौर पर बेहद खराब रह सकती है हवा
आज आंशिक तौर पर प्रदूषण बेहद खराब के स्तर पर सकता है। इसके बाद यह कई दिनों तक सामान्य से खराब स्तर पर रह सकता है। ऐसे में लोगों को प्रदूषण से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। सेंट्रल पल्युशन कंट्रोल बोर्ड (सीपीसीबी) के एयर बुलेटिन के अनुसार शनिवार को प्रदूषण में शुक्रवार की तुलना में इजाफा हुआ। इसके बावजूद यह खराब स्तर पर रहा। कुछ इलाकों में प्रदूषण बेहद खराब स्तर पर भी रहा। इनमें शादीपुर में एक्यूआई 309, एनएसआईटी में 301 रहा। वहीं डीटीयू में 157, लोदी रोड में 146, पूसा में 146, टी-3 में 174, अशोक विहार में 165, दिलशाद गार्डन में 197 रहा।

30 और 31 जनवरी तक प्रदूषण का कहर
आईआईटीएम पुणे के अनुसार अब 29 जनवरी को यह खराब से बेहद खराब स्तर पर रह सकता है। कुछ समय के लिए ही यह बेहद खराब स्तर पर आ सकता है। इसके बाद 30 और 31 जनवरी तक प्रदूषण खराब बना रहेगा। इसके बाद अगले छह दिनों तक यह सामान्य से खराब स्तर पर रहेगा। 29 जनवरी को हल्की बारिश और आंधी आने की आशंका है। दक्षिण पूर्वी हवाएं 12 से 16 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। 30 और 31 जनवरी को हवाओं की गति 8 से 16 किमी प्रति घंटे के आसपास रह सकती है। वहीं सफर के अनुसार अगले तीन दिनों तक प्रदूषण खराब स्तर पर ही बना रहेगा।

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...

आशा भोसले पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई देने पहुंचे आमिर-विक्की समेत कई सेलेब

मुंबई। दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु...