6.9 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeखेलनोवाक जोकोविच ने जीता ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब, कर ली नडाल के...

नोवाक जोकोविच ने जीता ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब, कर ली नडाल के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी

Published on

मेलबर्न

सर्बिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने ऑस्ट्रेलियन ओपन पुरुष सिंगल्स का खिताब जीत लिया है। फाइनल में चौथी सीड जोकोविच ने तीसरी सीड ग्रीस के स्टेफानोस सितसिपास को सीधे सेट में हराया। 2 घंटे और 56 मिनट तक चले मैच को जोकोविच ने 6-3, 7-6, 7-5 से अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही जोकोविच एटीपी रैंकिंग में दुनिया के नंबर एक पुरुष खिलाड़ी भी बन गए हैं।

रिकॉर्ड 22वां ग्रैंड स्लैम
नोवाक जोकोविच का यह 22वां ग्रैंड स्लैम खिताब है। उन्होंने पुरुष सिंगल्स में सबसे ज्यादा खिताब जीतने के मामले में राफेल नडाल की बराबरी कर ली है। स्पेल के नडाल ने भी 22 ग्रैंड स्लैम टाइटल जीते हैं। स्विट्जरलैंड के महान रोजर फेडरर के नाम 20 ग्रैंड स्लैम है। 2008 में जोकोविच ने ऑस्ट्रेलियन ओपन को अपने नाम कर पहला ग्रैंड स्लैम जीता था।

10वीं बार ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन
35 साल के जोकोविच का यह 10वां ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब है। उन्होंने दो बार फ्रेंच ओपन, 7 बार विंबलडन और तीन बार ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता है। ऑस्ट्रेलियन ओपन में उन्हें अभी तक सेमीफाइनल या फाइनल में हार नहीं मिली है। पिछले साल वैक्सीन विवाद की वजह से वह ऑस्ट्रेलियन ओपन नहीं खेल पाए थे। उससे पहले 2019, 2020 और 2021 में लगातार तीन साल खिताब जीता था।

सितसिपास को करना होगा इंतजार
24 साल के सितसिपास को अभी भी अपने पहले ग्रैंड स्लैम टाइटल का इंतजार है। इससे पहले वह 2021 में फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंचे थे। वहां भी उन्हें जोकोविच के खिलाफ ही हार मिली थी। तब सितसिपास ने पहले दो सेट जीत लिये थे, लेकिन जोकोविच ने वापसी करते हुए अगले तीन सेट जीते और ट्रॉफी अपने नाम कर ली। दोनों खिलाड़ी 13वीं बार आमने सामने थे और जोकोविच ने 11वीं बार जीत हासिल की।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...