6.9 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeखेलहारकर जीतने वाले को नूशीन कहते हैं, 2005 में मिली थी हार,...

हारकर जीतने वाले को नूशीन कहते हैं, 2005 में मिली थी हार, अब भारत को बनाया विश्व विजेता

Published on

नई दिल्ली

साल 2005 में न्यूजीलैंड के लिंकन मैदान पर एक क्रिकेट मैच खेला गया था। यह कोई आम क्रिकेट मैच नहीं था। मैच आईसीसी महिला वनडे विश्व का फाइनल था और आमने सामने थी ऑस्ट्रेलिया और भारत की महिला टीम। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत के सामने 216 रनों का लक्ष्य रखा था जिसके आगे मिताली राज की कप्तानी में भारतीय टीम सिर्फ 117 रन बना सिमट गई थी। फाइनल में टीम इंडिया को दिल तोड़ने देने वाली हार मिली। इसके बाद भी भारतीय महिला टीम को 2017 वनडे और 2020 टी20 विश्व कप में चैंपियन बनने का मौका मिला लेकिन वह चूक गई।

भारतीय महिला क्रिकेटरों में दिल में हमेशा से टीस थी। ऐसी ही एक कसक टीम की पूर्व स्पिनर नूशीन अल खदीर के मन भी था जो 18 साल पहले हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे विश्व कप के फाइनल में भारतीय टीम की सदस्य थीं। इस मैच में वह गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में कुछ खास नहीं कर सकी थीं लेकिन जैसे ही उन्हें अंडर-19 महिला टीम में कोच की जिम्मेदारी मिली तो मानों नूशीन को विश्व चैंपियन बनने का दूसरा मौका मिल गया।

नूशीन ने टीम के साथ जुड़कर कड़ी मेहनत की और उसका नतीजा यह हुआ कि आज अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप में भारतीय टीम चैंपियन बन गई। आईसीसी विश्व कप में भारत की यह पहली टीम बनी है जिन्होंने खिताब अपने नाम किया है।

टीम इंडिया के नूशीन का करियर
नूशीन ने भारत के लिए साल 2002 में वनडे क्रिकेट से अपना डेब्यू किया था। इसके बाद से वह टीम इंडिया के लिए 78 मैच खेली जिसमें 3.57 की इकॉनमी रेट से 100 विकेट लिए। इस फॉर्मेट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 14 रन देकर पांच विकेट लेने का रहा। वहीं टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने पांच मैचों में 14 विकेट लिए जबकि टी20 इंटरनेशनल में भी वह एक विकेट ले चुकी हैं।

आईसीसी ने पहली बार अंडर-19 टी20 विश्व कप आयोजन किया, जिसके पहले ही संस्करण में टीम इंडिया चैंपियन बनी। टूर्नामेंट में भारतीय टीम को सिर्फ एक मैच में हार मिली। वहीं फाइनल में टीम की कप्तान शेफाली वर्मा ने टॉस जीतकर इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया और वह सिर्फ 68 रन के स्कोर पर ढेर हो गई। भारत के लिए इस दौरान गेंदबाजी में टी साधू, अर्चना देवी और पार्श्वी चोपड़ा ने दो-दो विकेट लिए। इसके अलावा मन्नत कश्यप, शेफाली वर्मा और सोनम यादव के खाते में एक-एक विकेट आया।बल्लेबाजी में टीम के लिए वर्मा ने 11 गेंद में 15 रन बनाए जबकि सौम्या तिवारी और जी तृषा ने 24-24 रनों की पारी खेली। इस तरह टीम इंडिया ने 14 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...