6.9 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeखेलरिकॉर्ड बुक में दर्ज हुआ युजवेंद्र चहल का नाम, पहले ही ओवर...

रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुआ युजवेंद्र चहल का नाम, पहले ही ओवर में हासिल की बड़ी उपलब्धि

Published on

लखनऊ

भारत और न्यूजीलैंडके बीच टी20 सीरीज का दूसरा मैच लखनऊ में खेला जा रहा है। भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम पर न्यूजीलैंड के कप्तान मिचल सेंटनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम को एक बार फिर फिन एलेन और डेवोन कॉन्वे ने तेज शुरुआत दिलाई। चौथे ओवर में कप्तान हार्दिक पंड्या टीम में वापसी कर रहे युजवेंद्र चहल को गेंदबाजी के लिए लेकर आए।

एलेन को किया बोल्ड
युजवेंद्र चहल ने चौथे ओवर की तीसरी ही गेंद पर फिन एलेन को बोल्ड कर दिया। उन्होंने रिवर्स स्वीप करने की कोशिश की लेकिन गेंद बल्ले पर आने की जगह सीधे विकेट पर जाकर लगी। एलेन ने 10 गेंदों पर 11 रनों की पारी खेली। चहल ने अपने पहले ओवर में कोई रन नहीं दिया। उमरान मलिक को बाहर कर भारतीय टीम ने चहल को इस मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है।

चहल के नाम नया रिकॉर्ड
फिन एलेन को बोल्ड करने के साथ ही नया रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया। वह टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। 75वां मैच खेल रहे चहल के नाम 91 विकेट हैं। उन्होंने ये विकेट 21.58 की औसत और 18 की स्ट्राइक रेट से लिये हैं। चहल ने भुवनेश्वर कुमार को पीछे छोड़ा है। 87 मैचों में भुवी के नाम 90 विकेट हैं। वह अभी टीम से बाहर चल रहे हैं।

भारत के सामने 100 रनों का लक्ष्य
भारतीय टीम के सामने इस मैच को जीतने के लिए 100 रनों का लक्ष्य है। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 8 विकेट पर 99 रन बनाए। चहल ने दो ओवर में सिर्फ 4 रन दिये। उनके अलावा कुलदीप यादव, सुंदर और दीपक हुड्डा ने भी कमाल की स्पिन गेंदबाजी की। इन्हें भी 1-1 विकेट मिले।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...