6.1 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeखेलइसे कहते हैं टर्न... बैट-पैड के बीच से कुलदीप यादव ने किया...

इसे कहते हैं टर्न… बैट-पैड के बीच से कुलदीप यादव ने किया बोल्ड, हक्का-बक्का रह गया बल्लेबाज

Published on

लखनऊ

भारत के चाइनामैन कुलदीप यादव ने एक बेहतरीन बॉल पर न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल का काम तमाम किया था। अटल बिहारी बाजपेयी स्टेडियम में फेंकी गई इस बॉल ने वर्ल्ड क्रिकेट को हैरान करके रख दिया। दूसरे टी-20 में लो स्कोरिंग थ्रिलर की एक बड़ी याद कुलदीप का विकेट था। मिचेल बॉल को बैकफुट पर जाकर खेलना चाहते थे, लेकिन बॉल ने ऐसा भयंकर टर्न लिया की ऑफ स्टंप उखड़ गया। बैट और पैड के बीच से गेंद ऐसी निकली कि गिल्लियां बिखर गईं।

डेरिल मिचेल के आउट होने पर न्यूजीलैंड का स्कोर 48/4 हो गया। मिचेल के चेहरे पर कन्फ्यूजन साफतौर पर देखा जा सकता था। मैच के बाद अपने टीममेट युजवेंद्र चहल और सूर्यकुमार यादव से बातचीत में कुलदीप ने इसका जिक्र भी किया। बीसीसीआई ने बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जहां चाइनामैन ने कहा, ‘मैंने कुछ भी प्लान नहीं किया था, लेकिन पिच जिस तरह से टर्न कर रही थी, मुझे पता था कि अंदर आती गेंदों का जवाब देना आसान नहीं होगा। मैं अपनी गति में भी बदलाव कर रहा था। ज्यादा फ्लाइट नहीं दे रहा था क्योंकि पिच की डिमांड अलग थी।’

युजवेंद्र चहल भी कुलदीप की बात से सहमत थे क्योंकि वह भी अपने जोड़ीदार के तरह तेजी से गेंदबाजी करने लगे थे। चहल ने भी माना कि पिच पर खूब टर्न था। ऐसे में बॉल को ज्यादा देर तक रखने यानी फ्लाइट की जरूरत ही नहीं थी। इस मैच में युजवेंद्र चहल टी-20 इंटरनेशनल में सबसे सफल गेंदबाज भी बन गए हैं। फिन एलन का काम तमाम करते हुए उन्होंने अपने ताज में ये नगीन जड़ा।

गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे ने कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के लिए बनाई गई पिच के बारे में क्यूरेटर ही जवाब दे सकते हैं। भारतीय कप्तान हार्दिक पंड्या ने इस श्रृंखला के लिए बनाई गई पिचों की आलोचना की है। लखनऊ में न्यूजीलैंड टीम आठ विकेट पर 99 रन ही बना सकी और भारत भी एक गेंद बाकी रहते ही जीत दर्ज कर पाया। भारत ने अतिरिक्त स्पिनर के रूप में युजवेंद्र चहल को उतारने के लिये तेज गेंदबाज उमरान मलिक को बाहर रखा। चहल ने दो ओवर में चार रन देकर एक विकेट लिया।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...