13.8 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeराष्ट्रीयइंदिरा गांधी के खिलाफ राजनारायण का केस लड़ने वाले दिग्गज वकील शांति...

इंदिरा गांधी के खिलाफ राजनारायण का केस लड़ने वाले दिग्गज वकील शांति भूषण का निधन

Published on

नई दिल्ली

प्रशांत भूषण के पिता पूर्व कानून मंत्री शांति भूषण का 97 साल की उम्र में निधन हो गया है. पिछले कुछ दिनों से शांति भूषण काफी बीमार चल रहे थे, उनकी सेहत ठीक नहीं थी. उन्होंने अपने दिल्ली वाले निवास पर आखिरी सांस ली. शांति भूषण सिर्फ देश के पूर्व कानून मंत्री नहीं थे, बल्कि विधि न्याय शास्त्र और संविधान विशेषज्ञ भी उन्हें माना जाता था. कानूनी मुद्दों पर उनकी पकड़ काफी मजबूत मानी जाती थी.

जानकारी के लिए बता दें कि शांति भूषण साल 1977 से 1979 तक देश के कानून मंत्री रहे थे. वे मोरारजी देसाई की सरकार के वक्त मंत्री बनाए गए थे. इसके बाद साल 1980 में शांति भूषण की जिंदगी में एक बड़ा बदलाव आया था. उनकी तरफ से एनजीओ Centre for Public Interest Litigation की शुरुआत की गई थी. उस एक एनजीओ के जरिए सुप्रीम कोर्ट तक देशहित से जुड़ीं कई याचिकाएं पहुंची थीं. इसके अलावा साल 2018 में भी शांति भूषण उस समय सुर्खियों में आ गए थे जब उन्होंने मास्टर ऑफ रोस्टर में बदलाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी.

वैसे शांति भूषण अपनी तल्ख राजनीतिक टिप्पणियों के लिए भी जाने जाते थे. जब से प्रशांत भूषण का आम आदमी पार्टी से वास्ता खत्म हुआ था, शांति भूषण द्वारा कई मौकों पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा गया. कुछ साल पहले एक बयान में शांति भूषण ने कहा था कि अरविंद केजरीवाल का समर्थन करना हमारी भूल थी. लोकतांत्रिक राजनीति नहीं कर रही है आम आदमी पार्टी. जिस तरह से प्रशांत को पार्टी से निकाला गया बिल्कुल गलत था. पार्टी अलग है और उसकी सोच भी अलग है लेकिन AAP और बाकी पार्टियों में कोई अंतर नहीं है.

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...

आशा भोसले पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई देने पहुंचे आमिर-विक्की समेत कई सेलेब

मुंबई। दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु...