12.6 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeराष्ट्रीयमौसम विभाग ने फरवरी में उत्तर-पश्चिम भारत में सामान्य बारिश का अनुमान...

मौसम विभाग ने फरवरी में उत्तर-पश्चिम भारत में सामान्य बारिश का अनुमान जताया

Published on

नई दिल्ली

भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी आईएमडी ने बुधवार को कहा कि उत्तर-पश्चिम भारत में फरवरी में ‘सामान्य बारिश’ होने की संभावना है, जबकि क्षेत्र में शीतलहर चलने की संभावना कम है। आईएमडी ने कहा कि पूर्वोत्तर और इससे सटे पूर्वी हिस्से को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से लेकर सामान्य से नीचे रहने की संभावना है।

आईएमडी के महानिदेशक एम. माहपात्रा ने कहा कि फरवरी के दौरान प्रायद्वीपीय भारत के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है। महानिदेशक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि उत्तर-पश्चिम भारत में इस साल फरवरी की बारिश का औसत सामान्य रहने की संभावना है। उन्होंने कहा कि फरवरी में शीतलहर चलने की संभावना भी बेहद कम है।

महापात्रा ने कहा कि पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों, पूर्व-मध्य भारत और उत्तर-पश्चिम और पश्चिम-मध्य भारत के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है।उन्होंने कहा, ‘पूर्वानुमान है कि फरवरी के दौरान, प्रायद्वीपीय भारत के अधिकांश हिस्सों और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है।’

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...

आशा भोसले पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई देने पहुंचे आमिर-विक्की समेत कई सेलेब

मुंबई। दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु...