11.7 C
London
Monday, March 30, 2026
HomeभोपालMP: कौन हैं बागेश्वर सरकार के संन्यासी बाबा? हनुमान जी नहीं इनकी...

MP: कौन हैं बागेश्वर सरकार के संन्यासी बाबा? हनुमान जी नहीं इनकी कृपा से दिव्य दरबार में होते हैं चमत्कार

Published on

भोपाल

बागेश्वर धाम सरकार ने हाल ही में अपनी शादी को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि वो जल्द ही शादी करेंगे। शादी के एक सवाल पर पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा था कि वो कई भगवान नहीं हैं। वो साधारण इंसान हैं और जल्द ही विवाह के बंधन में बंध जाएंगे। बागेश्वर सरकार अपनी कथा और दिव्य दरबार के दौरान हमेशा जय संन्यासी बाबा कहते हैं। बागेश्वर धाम सरकार खुद को हनुमान जी को अपना भक्त बताते हैं उसके बाद भी वो हमेशा जय संन्यासी बाबा कहते हैं। आखिर संन्यासी बाबा कौन हैं? बागेश्वर सरकार कहते हैं कि संन्यासी बाबा की कृपा से सारे काम होते हैं। आइए जानते हैं आखिर बागेश्वर धाम सरकार के संन्यासी बाबा कौन हैं।

बागेश्वर धाम सरकार लोगों के मन की बात को पढ़ लेते हैं। बागेश्वर धाम में हर शनिवार और मंगलवार को धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री दिव्य दरबार लगाते हैं। इस दौरान यहां अर्जी लगाने वाले भक्त की सुनवाई बागेश्वर धाम सरकार के सामने होती है। लोगों के समस्या बताने से पहले ही बागेश्वर सरकार एक पन्ने पर भक्त के मन की बात लिख देते हैं और फिर समाधान बताते हैं।

कौन हैं बागेश्वर धाम के संन्यासी?
बागेश्वर धाम सरकार जय संन्यासी बाबा कहते हैं। दरअसल, बागेश्वर बाबा के परदादा ही संन्यासी बाबा हैं। आश्रम से जुड़े लोगों के अनुसार, बागेश्वर बाबा के परदादा ने बागेश्वर बालाजी का मंदिर बनवाया था। वहीं, बागेश्वर धाम सरकार के संन्यासी है। जबकि बागेश्वर सरकार के दादा मंदिर की पूजा करते थे। वो भी दिव्य दरबार लगाते थे। लेकिन जिस तरह से बागेश्वर धाम सरकार को ख्याति मिली उस तरह की ख्याति उनके परिवार में किसी को नहीं मिली। बागेश्वर धाम सरकार अपने परदादा को संन्यासी बाबा कहते हैं। उनके अनुसार, उनकी कृपा से वो लोगों की समस्या का समाधान जान जाते हैं।

कथावाचक हैं बागेश्वर धाम सरकार
बागेश्वर धाम सरकार कथावाचक हैं। हाल ही में नागपुर में कथा के दौरान उनके ऊपर अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगा था। इन आरोपों पर सफाई देते हुए बागेश्वर सरकार ने कहा था कि जिन लोगों ने नागपुर में चुनौती दी है वो रायपुर में मेरे दिव्य दरबार में शामिल हों उन लोगों के सवालों का जवाब मिल जाएगा।

बागेश्वर धाम में 121 कन्याओं की शादी
बागेश्वर धाम सरकार ने बताया कि इन दिनों बागेश्वर धाम में 121 गरीब कन्याओं की शादी की तैयारी चल रही है। उन्होंने कहा था कि इन 121 कन्याओं को गृहस्थी का सारा सामान दिया जाएगा। बीते चार सालों से बागेश्वर धाम सरकार में गरीब कन्याओं का विवाह आयोजित किया जाता है।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...