11.1 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeराष्ट्रीयरिजिजू ने कहा था समय की बर्बादी, सुप्रीम कोर्ट ने आज केंद्र...

रिजिजू ने कहा था समय की बर्बादी, सुप्रीम कोर्ट ने आज केंद्र सरकार को भेज दिया नोटिस

Published on

नई दिल्ली:

सुप्रीम कोर्ट ने पीएम नरेंद्र मोदी पर बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री वीडियो पर बैन को लेकर दाखिल याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार को नोटिस भेज दिया है। शीर्ष अदालत ने सरकार से तीन हफ्ते में जवाब मांगा है। जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस एमएम सुंद्रेश की पीठ ने सरकार से इस बारे में पक्ष रखने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई अप्रैल में होगी।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले कानून मंत्री किरण रिजिजू ने बीबीसी डॉक्यूमेंट्री पर बैन के खिलाफ दाखिल याचिका को कोर्ट की वक्त की बर्बादी बताया था। लेकिन आज सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई करते हुए केंद्र को नोटिस भेज दिया है।

बीबीसी डॉक्यूमेंट्री पर बैन के खिलाफ वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण, टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा और पत्रकार एन राम ने याचिका दाखिल की थी। गौरतलब है कि पीएम नरेंद्र मोदी पर बनी इस डॉक्यूमेंट्री पर केंद्र सरकार ने कुछ दिन पहले रोक लगा दी थी। India: The Modi Question को सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म से बैन करने का आदेश दिया था।

इस डॉक्यूमेंट्री को बैन करने के खिलाफ केंद्र के फैसले पर वकील मनोहर लाल शर्मा ने भी याचिका डाली थी। उन्होंने अदालत से डॉक्यूमेंट्री के दोनों पार्ट की जांच करने और गुजरात दंगों के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी।

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...

आशा भोसले पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई देने पहुंचे आमिर-विक्की समेत कई सेलेब

मुंबई। दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु...