10.4 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeखेल2007 टी20 वर्ल्ड कप के हीरो जोगिंदर शर्मा ने लिया संन्यास, फाइनल...

2007 टी20 वर्ल्ड कप के हीरो जोगिंदर शर्मा ने लिया संन्यास, फाइनल के बाद नहीं खेले कोई मैच

Published on

नई दिल्ली

महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई में टीम इंडिया 2007 में टी20 विश्व कप जीती थी। फाइनल में टीम इंडिया की जीत के हीरो रहे जोगिंदर शर्मा ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास का ऐलान कर दिया है। हालांकि, वह इस मैच के बाद कभी इंटरनेशन क्रिकेट में नहीं खेले।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह को लिखे एक पत्र में जोगिंदर शर्मा ने अपने संन्यास की जानकारी दी। क्रिकेटर से पुलिस अधिकारी बने हरियाणा के इस खिलाड़ी ने खेलने का अवसर देने को लिए बोर्ड, हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और हरियाणा सरकार का आभार व्यक्त किया।

जोगिंदर शर्मा ने 2004 से 2007 के बीच 4 एकदिवसीय मैच और 4 टी20 मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। दोनों प्रारूप मिलाकर उन्होंने कुल पांच विकेट लिए। पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप फाइनल के आखिरी ओवर में में टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने जोगिंदर शर्माको गेंद सौंपा तो हर कोई हैरान रहा गया।

जोगिंदर शर्मा ने गेंदबाजी की शुरुआत अच्छी नहीं की। इसके बाद उन्होंने शानदार वापसी की। पाकिस्तान को चार गेंदों में छह छक्के की जरूरत थी। उन्होंने मिस्बाह-उल-हक को शॉर्ट फाइन लेग पर एस श्रीसंत के हाथों कैच करा दिया, जिससे भारत को ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। मिस्बाह-उल-हक स्कूप खेलने के प्रयास में आउट हुए थे।

आईपीएल में भी धोनी की टीम से खेले जोगिंदर शर्मा
जोगिंदर शर्मा आईपीएल (IPL) के पहले चार सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का भी हिस्सा थे, जहां उन्होंने 16 मैचों में 12 विकेट लिए। अपनी घरेलू टीम हरियाणा के लिए उन्होंने 49 प्रथम श्रेणी मैच, 39 लिस्ट ए मैच और 43 टी20 मैच खेले। उन्होंने आखिरी बार 2017 में विजय हजारे ट्रॉफी में हरियाणा के लिए प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेला था। खेल में अपने करियर के बाद उन्होंने हरियाणा के हिसार जिले में पुलिस उपाधीक्षक (deputy superintendent of police) के रूप में कार्य किया।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...