11.7 C
London
Monday, March 30, 2026
HomeभोपालMP: स्कूल-कॉलेजों में एडमिशन के नाम पर ठगी, साइबर टीम ने जारी...

MP: स्कूल-कॉलेजों में एडमिशन के नाम पर ठगी, साइबर टीम ने जारी की एडवाइजरी

Published on

भोपाल,

भोपाल साइबर क्राइम ब्रांच टीम ने एक ऐसे शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है, जो छात्रों से कॉलेज में एडमिशन कराने के नाम पर लाखों रुपए ऐंठने का गोरखधंधा चला रहा था. साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए एडवाइजरी भी जारी की. जिसमें बताया गया कि स्कूल-कॉलेजों में एडमिशन के नाम पर ठगी से कैसे बचा जा सकता है.

मामले की जानकारी देते हुए साइबर एसीपी अक्षय चौधरी ने बताया कि 14 जनवरी को एक युवक ने सायबर क्राइम ब्रांच जिला भोपाल में लिखित शिकायत दी थी. जिसमें बताया था कि उसने अपने भाई का एडमिशन नर्सिंग कालेज भोपाल में कराने के लिये मोबाईल नम्बर 7000384794 पर सम्पर्क किया, जिसने खुद को नर्सिंग कालेज का स्टाफ बताया था और एडमिशन के लिए एडवांस में रुपये जमा करने को कहा.

इस तरह से पीड़ित से अलग-अलग किश्तों में UPI के ज़रिए कुल 1 लाख 20 हजार रुपये की ठगी कर ली गई. शिकायत के बाद बैंक से मिली जानकारी के आधार पर बैंक खाता और बैंक से लिंक मोबाईल नंबर के उपयोगकर्ता के खिलाफ धारा 419 और 420 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया गया. साइबर क्राइम की टीम ने तकनीकी एनालिसिस के आधार पर प्राप्त सबूतों के माध्यम से नर्मदापुरम ज़िले से एक आरोपी को गिरफ्तार कर मोबाइल फोन और सिम कार्ड जब्त किये.

ग्रेजुएट है गिरफ्तार हुआ आरोपी
अधिकारी ने बताया कि आरोपी का नाम बलराम साहा है, जिसने ग्रेजुएशन की है. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह खुद को कॉलेज का कर्मचारी बताकर एडमिशन कराने के नाम पर छात्रों से सम्पर्क कर उनसे यूपीआई के माध्मय से अपने खाते में रुपये ट्रांसफर कराता था और उन रुपयों का उपयोग स्वयं के व्यवसाय में करता था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

साइबर क्राइम ब्रांच ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को किया जागरूक
-कालेज/स्कूल में एडमिशन कराने के लिए किसी अनजान व्यक्तियों के सम्पर्क से बचें और खुद ही कॉलेज-स्कूल जाकर दाखिला कराएं.
-सोशल मिडिया पर दिए गए विज्ञापन की सत्यता की जांच कर लें.
-किसी भी अंजान बेवसाइट से कोई एप्लीकेशन डाउनलोड न करें.
-कभी भी किसी के साथ अपना ओटीपी/सीवीवी/पासवर्ड/पिन आदि शेयर न करें.
-ऑनलाइन अथवा फोन पर दिये गए लुभावने ऑफर के लालच में न पड़े.
-किसी ऑनलाइन लिंक पर क्लिक न करें.
-कैश बैक या कैश रिवॉर्ड के नाम पर प्राप्त मैसेज में दिए गए नंबर पर कॉल न करें. जानकारी के लिए अपने बैंक में जाकर जानकारी प्राप्त करें.

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this