10.4 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeखेलवनडे वर्ल्ड कप 2023 नहीं खेलेगा PAK! भारत के इस फैसले से...

वनडे वर्ल्ड कप 2023 नहीं खेलेगा PAK! भारत के इस फैसले से बिफरा

Published on

नई दिल्ली,

पाकिस्तान को भारतीय क्रिकेट से बड़ा झटका लगा है. एशियन क्रिकेट काउंसिल की बैठक में भारत ने साफ कर दिया है कि वह एशिया कप 2023 खेलने के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं करेंगे. इसी के बाद पाकिस्तान बुरी तरह से बिफर गया है और अब खबर है कि वह वनडे वर्ल्ड कप 2023 नहीं खेलने पर विचार कर रहा है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई द्वारा एशिया कप के लिए पाकिस्तान ट्रैवल ना करने के फैसले पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड काफी खफा है. बीसीसीआई ने साफ किया है कि अगर किसी न्यूट्रल जगह पर एशिया कप करवाया जाता है, तभी टीम इंडिया इसमें हिस्सा लेगी. भारत ने साफ कर दिया है कि उनके खिलाड़ी पाकिस्तान नहीं जाएंगे, जब विराट कोहली, रोहित शर्मा और शुभमन गिल जैसे प्लेयर किसी टूर्नामेंट में नहीं होंगे तो स्पॉन्सर खुद ही पीछे हट जाएंगे.

UAE शिफ्ट होगा एशिया कप
रिपोर्ट्स का दावा है कि अगर एशिया कप 2023 को पाकिस्तान से बाहर शिफ्ट किया जाता है, तब वह भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 में हिस्सा नहीं लेंगे. भारत के विरोध के बाद एशिया कप को यूएई शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है. गौरतलब है कि बीसीसीआई सचिव जय शाह द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल की बैठक में साफ कहा गया कि टीम इंडिया के खिलाड़ी पाकिस्तान ट्रैवल नहीं करेंगे. बीसीसीआई ऐसा फैसला सुरक्षा के मद्देनजर कर रहा है.

भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक संबंध लंबे वक्त से बेहतर नहीं हैं. दोनों टीमें सिर्फ आईसीसी के टूर्नामेंट में ही एक-दूसरे के खिलाफ खेलती हैं. हाल ही में साल 2022 में हुए टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हुआ था, तब टीम इंडिया ने जीत हासिल की थी.

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...