9 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeराष्ट्रीयराहुल गांधी के लिए तपस्या करने वाले इस 'योगी' को जानते हैं...

राहुल गांधी के लिए तपस्या करने वाले इस ‘योगी’ को जानते हैं आप?

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस के ऐसे तमाम कार्यक्रमों में जहां राहुल गांधी मौजूद रहते हों, आपको तिरंगा लहराता एक नौजवान दिख जाएगा। देश के तिरंगे और कांग्रेस के झंडे के तीन रंगों में रंगा कुर्ता पहने, सिर पर केसरिया साफा बांधे, नंगे पैर, हाथ में बड़ा सा तिरंगा लहराते इस नौजवान का नाम है- दिनेश शर्मा। वह पिछले 12 साल से राहुल गांधी के तमाम कार्यक्रमों में तिरंगा फहराते दिखते हैं। इन्होंने कसम खाई है कि जब तक राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री नहीं बन जाते, वह नंगे पैर ही रहेंगे।

कन्याकुमारी से कश्मीर तक नंगे पैर ही चले
दिनेश राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक नंगे पैर ही चले। राहुल भी अपने इस डाई-हार्ड फैन से अपनत्व रखते हैं। राहुल गांधी की ओर से उन्हें सबसे बड़ा सरप्राइज तब मिला, जब 2019 के चुनावों में वायनाड में राहुल गांधी ने बिना बताए उनके जन्मदिन की पार्टी का आयोजन किया था। राहुल के बुलावे पर जब वह पहुंचे तो केक और बाकी इंतजाम देख अभिभूत हो गए।

राहुल के लिए कर रहे हैं तपस्या
राहुल गांधी के प्रति अपने इस प्रेम या समर्पण को वह अपना जुनून कहते हैं। दिनेश जब 11वीं में पढ़ते थे, तभी से राहुल गांधी को फॉलो कर रहे हैं। 2012 के यूपी चुनावों के दौरान पहली बार राहुल गांधी ने नोटिस किया कि एक लड़का उनके हर कार्यक्रम में पहुंच रहा है। उस दौरान वह अखबार में राहुल के कार्यक्रमों की जानकारी लेकर उन्हें फॉलो करते और रात में स्टेशन पर सोते। अमेठी में एक दिन राहुल ने उनसे पूछा कि वह यह सब उनके लिए कर रहे हैं तो बताएं कि राहुल उनके लिए क्या कर सकते हैं? तब दिनेश ने कहा था कि मुझे कुछ नहीं चाहिए। मैं तो आपके लिए तपस्या कर रहा था।

लॉ ग्रैजुएट हैं दिनेश
उसके बाद से राहुल ने उनसे कभी कोई सवाल नहीं किया। हालांकि शुरू में तो राहुल के पीछे-पीछे जाने को लेकर उन्हें परिवार वालों का विरोध सहना पड़ा, लेकिन धीरे-धीरे परिवार वाले भी उनकी जिद के आगे झुक गए। देश भर में राहुल गांधी को फॉलो करते हुए दिनेश जहां भी जाते हैं औ जो कपड़े पहनते हैं, उसके लिए वह अपनी जेब से ही खर्च करते हैं। दिनेश हरियाणा के हिसार के एक मध्य वर्गीय परिवार से आते हैं। परिवार में माता-पिता के अलावा भाई-बहन भी हैं। राहुल गांधी को फॉलो करने के जुनून में दिनेश ने अपनी पढ़ाई से समझौता नहीं किया। वह बाकायदा लॉ ग्रैजुएट हैं। पहले वह भारत जोड़ो यात्रा में भी अपने खर्च पर ही चल रहे थे, लेकिन उनका जुनून देख कांग्रेस ने उनके रहने की व्यवस्था भारत यात्रियों के कंटेनर में कर दी।

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...

आशा भोसले पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई देने पहुंचे आमिर-विक्की समेत कई सेलेब

मुंबई। दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु...