9 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeराष्ट्रीयBJP कनेक्शन वाली दलील सुप्रीम कोर्ट में फेल, जज बोले- मेरा भी...

BJP कनेक्शन वाली दलील सुप्रीम कोर्ट में फेल, जज बोले- मेरा भी पॉलिटिकल बैकग्राउंड

Published on

नई दिल्ली

एडवोकेट विक्टोरिया गौरी को मद्रास हाई कोर्ट का जज नियुक्त करने के खिलाफ दाखिल याचिका पर जिस समय आज दिल्ली में सुनवाई हो रही थी, ठीक उसी समय उन्होंने शपथ ले ली। जस्टिस बीआर गवई ने कहा कि जज के तौर पर कोर्ट से जुड़ने से पहले मेरा भी राजनीतिक बैकग्राउंड रहा है। मैं 20 साल से जज हूं और मेरी राजनीतिक पृष्ठभूमि कभी मेरे रास्ते में नहीं आई। थोड़ी देर बाद सुप्रीम कोर्ट ने मामले को खारिज कर दिया। दरअसल, जैसे ही सरकार ने कॉलेजियम की सिफारिश के बाद एडवोकेट विक्टोरिया गौरी के नाम पर मुहर लगाई, कई वकील सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए। उन्होंने भाजपा से पहले के कनेक्शन और मुसलमानों के खिलाफ टिप्पणी को लेकर नियुक्ति रद्द करने की मांग की।

याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश सीनियर वकील राजू रामचंद्रन ने गौरी की नियुक्ति के लिए कॉलेजियम की सिफारिश रद्द करने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि शपथ लेने वाले जज की संविधान के प्रति सच्ची निष्ठा व्यक्त होनी चाहिए। हालांकि इस मामले में संबंधित व्यक्ति इस पद के लिए योग्य नहीं है। उधर, सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पात्रता और उपयुक्त होने के बीच एक अंतर है। अदालत को सुटेबिलिटी में नहीं पड़ना चाहिए वरना पूरी प्रक्रिया गड़बड़ा जाएगी।

जस्टिस संजीव खन्ना ने कहा कि कई ऐसे मामले हैं जिसमें लोग राजनीतिक पृष्ठभूमि से आए और उन्हें नियुक्ति मिली। उन्होंने यह भी कहा कि बात 2018 के भाषण से जुड़ी है, कॉलेजियम को विक्टोरिया गौरी के नाम की सिफारिश करने से पहले इसे देखना चाहिए था।

सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा कि वह विक्टोरिया गौरी से संबंधित मामले में फिर से विचार करने के लिए कॉलेजियम को निर्देश नहीं दे सकता। कोर्ट ने कहा कि कई ऐसे मामले सामने आए हैं जब परफॉर्मेंस संतोषजनक न पाए जाने पर एडिशनल जज को स्थायी नहीं किया गया। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने एडवोकेट विक्टोरिया गौरी की नियुक्ति के खिलाफ याचिका खारिज कर दी।

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...

आशा भोसले पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई देने पहुंचे आमिर-विक्की समेत कई सेलेब

मुंबई। दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु...