11.7 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeखेलखत्म हुई पाकिस्तान की हेकड़ी! BCCI की चेतावनी के बाद बदला अपना...

खत्म हुई पाकिस्तान की हेकड़ी! BCCI की चेतावनी के बाद बदला अपना रुख

Published on

नई दिल्ली,

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज शुरू होने को है, लेकिन एशिया कप 2023 को लेकर भी लगातार चर्चा हो रही है. बीसीसीआई ने इनकार कर दिया है कि टीम इंडिया एशिया कप के लिए पाकिस्तान ट्रैवल नहीं करेगी. इसी के बाद से ही यह बवाल हुआ है और पाकिस्तान बिफरा हुआ है. लेकिन अब पाकिस्तान को झटका लगा है, क्योंकि पाकिस्तानी खिलाड़ी ही मान रहे हैं कि एशिया कप का बाहर होना ही बेहतर है.

पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक ने कहा कि अगर एशिया कप 2023 को शिफ्ट किया जाता है, तो यह क्रिकेट के लिए बेहतर फैसला होगा. अब्दुल रज्जाक बोले कि भारत और पाकिस्तान के मैच सिर्फ आईसीसी टूर्नामेंट में ही होते हैं. अगर एशिया कप दुबई या कहीं बाहर शिफ्ट होता है, तब बेहतर होगा.

अब्दुल रज्जाक ने कहा कि इस टूर्नामेंट का होना क्रिकेट और क्रिकेटर्स के लिए जरूरी है, अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो अच्छा नहीं होगा. दोनों बोर्ड को आमने-सामने बैठकर आपसी मसले को सुलझाना चाहिए, ताकि एशिया कप का विवाद खत्म हो जाए.

‘हमें बहुत नुकसान होगा’
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन खालिद महमूद ने कहा कि आईसीसी को अपनी ताकत का इस्तेमाल करना चाहिए और बीसीसीआई को टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए कहना चाहिए. अगर हम बिना टीम इंडिया के एशिया कप का आयोजन करते हैं, तब काफी स्पॉन्सर पीछे हट जाएंगे और पैसा नहीं आएगा. हमें भी पैसों का काफी नुकसान होगा.

बीसीसीआई के फैसले के बाद हुआ विवाद
बता दें कि आईसीसी के फ्यूचर प्रोग्राम के मुताबिक, एशिया कप 2023 पाकिस्तान में होना है. लेकिन भारत ने एशियन क्रिकेट काउंसिल में साफ किया है कि सुरक्षा कारणों की वजह से टीम इंडिया पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी. टीम इंडिया एशिया कप में तभी खेलेगी जब वह पाकिस्तान से बाहर शिफ्ट किया जाएगा.

पाकिस्तान की ओर से धमकी दी गई कि अगर भारत एशिया कप के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं करता है, तब उनकी टीम भी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारत का दौरा नहीं करेगी और इसका बहिष्कार करेगी. पाकिस्तान के कई पूर्व खिलाड़ियों की ओर से बीसीसीआई के खिलाफ बयानबाजी की गई.

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...