11.7 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeखेलस्विमिंग पूल के पास पड़ा मिला कोहली का खोया फोन, कुलदीप यादव...

स्विमिंग पूल के पास पड़ा मिला कोहली का खोया फोन, कुलदीप यादव ने डीके पर लगाया आरोप

Published on

नागपुर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज से ठीक पहले गुम हुआ विराट कोहली का मोबाइल फोन मिल गया है। टीम के स्पिनर कुलदीप यादव ने होटल के स्विमिंग पूल के पास फोन का डब्बा पड़ा देखा। मगर कोहली तक वह अबतक पहुंच नहीं पाया है। कुलदीप यादव ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। भारत के चाइनामैन ने ट्वीट कर दिनेश कार्तिक को भी बीच में घसीट लिया।

कुलदीप यादव ने फोटो पोस्ट करते हुए ट्वीट किया, ‘विराट भाई, मुझे होटल के स्विमिंग पूल के पास आपका फोन मिला था। क्या बेहतरीन डिजाइन थी, लेकिन दिनेश कार्तिक ने वह फोन मुझसे ले लिया, क्या आपने उससे पूछा?’

दरअसल, इससे पहले पूर्व भारतीय कप्तान ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी थी कि उनका नया मोबाइल कहीं खो गया है, जिसे उन्होंने डब्बे से भी नहीं निकला था। कोहली ने ट्वीट किया था, ‘इससे बुरा कुछ नहीं हो सकता है कि आपने अपने नए फोन को खोला तक नहीं हो और वह खो जाए। क्या किसी ने देखा है?

हालांकि, अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि क्या विराट कोहली का सच में फोन खोया है या फिर वह किसी मोबाइल ब्रांड के प्रमोशन के लिए ऐसे ट्वीट कर फोन खोने का नाटक कर रहे हैं। विराट के इस ट्वीट पर फैंस ने भी सोशल मीडिया पर जमकर मजे लिए हैं। फूड डिलिवरी ऐप जौमेटो ने तो यहां तक कह डाला कि अगर आपका फोन गुम गया हो तो भाभी के फोन से आइसक्रीम ऑर्डर कर सकते हैं।

पिच पर हो रही किच-किच
बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के पहले टेस्ट मैच से पहले वीसीए स्टेडियम की पिच काफी सूखी नजर आ रही है। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में कयास लग रहे हैं कि भारत पहले टेस्ट में चार स्पिनर्स के साथ उतर सकता है। यह तो टॉस के वक्त ही पता लगेगा कि कितने स्पिनर्स उतरते हैं लेकिन पिच को देखते हुए यह तय है कि दोनों टीमें तीन-तीन स्पेशलिस्ट स्पिनर्स के साथ जरूर उतरेंगी।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...