12 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeराष्ट्रीयसिक्किमी-नेपाली समुदाय को विदेशी कहे जाने पर बवाल, SC के फैसले से...

सिक्किमी-नेपाली समुदाय को विदेशी कहे जाने पर बवाल, SC के फैसले से हटेंगे विवादित शब्द

Published on

नई दिल्ली,

सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले से सिक्किमी नेपालियों के स्थानीय समुदाय को विदेशी मूल का बताने वाली टिप्पणी को हटाया जाएगा. इसके लिए अदालत ने मंजूरी दे दी है. जस्टिस एमआर शाह और जस्टिस बीवी नागरत्ना की पीठ इस विवादित टिप्पणी को हटाने पर सहमत हो गई है. दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने 13 जनवरी को सिक्किम में आयकर छूट से जुड़े एक मामले की सुनवाई के दौरान सिक्कम के नेपालियों को विदेशी मूल का बता दिया था.

पीठ ने अपने आदेश में कहा कि केंद्र और सिक्किम सरकार ने मेरे फैसले के कुछ शब्दों पर स्पष्टीकरण की मांग करते हुए समीक्षा याचिका दायर की. इस रिट याचिका में कहा गया कि सुप्रीम कोर्ट की ये टिप्पणी उसके आदेश का हिस्सा नहीं है.

सिक्किमी नेपाली समुदाय को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले में संशोधन के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से एक पुनर्विचार याचिका दाखिल की गई है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खुद इस मामले पर संज्ञान लेते हुए कहा था कि सिक्किम के लोग भारत का अभिन्न और आवश्यक हिस्सा हैं. सिक्किम के लोगों के संवैधानिक प्रावधानों की रक्षा की जाएगी और सुप्रीम कोर्ट से ‘सिक्किमी’ शब्द पर संवैधानिक प्रावधानों के अनुरूप स्पष्टता का अनुरोध किया जाएगा.

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...

आशा भोसले पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई देने पहुंचे आमिर-विक्की समेत कई सेलेब

मुंबई। दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु...