12 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeराष्ट्रीयकनाडा के कैथॉलिक स्कूल से की है पढ़ाई, रहे हैं अकाउंट मैनेजर,...

कनाडा के कैथॉलिक स्कूल से की है पढ़ाई, रहे हैं अकाउंट मैनेजर, जानिए कौन हैं स्मृति ईरानी के होने वाले दामाद

Published on

नई दिल्ली

केंद्रीय कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी शैनेल ईरानी 9 फरवरी, 2023 को अर्जुन भल्ला के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। विवाह स्थल को तीन दिन पहले से बुक कर लिया गया है। शादी से जुड़े सभी कार्यक्रमों का आयोजन राजस्थान के नागौर जिले के खींवसर फोर्ट में किया गया है। इसी फोर्ट में पिछले साल अर्जुन ने शैनेल को प्रपोज किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी केंद्रीय कैबिनेट मंत्री की बेटी की शादी शादी अंदाज में होने वाली है, जिसके लिए पूरा परिवार फोर्ट पहुंच गया है। इस शादी के लिए खींवसर फोर्ट 9 फरवरी तक बुक है। हालांकि शादी को प्राइवेट रखने के लिए सिर्फ करीबी लोग ही आमंत्रित किया गया है।

2021 में हुई थी सगाई
शैनेल और अर्जुन भल्ला ने दिसंबर 2021 में सगाई की थी। शैनेल ईरानी एक वकील हैं। उन्होंने मुंबई के गवर्नमेंट लॉ कॉलेज से कानून की पढ़ाई की है। शैनेल ने वाशिंगटन डीसी के जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी लॉ सेंटर से एलएलएम की डिग्री भी हासिल की है।

स्मृति ईरानी नहीं हैं बायोलॉजिकल मदर
शैनेल ईरानी जुबिन ईरानी की पहली पत्नी मोना ईरानी की बेटी हैं। इस तरह स्मृति ईरानी उनकी बायोलॉजिकल मदर नहीं हैं। स्मृति ईरानी और जुबिन ईरानी को दो बच्चे हैं- जोर ईरानी और जोइश ईरानी। उत्तर प्रदेश के अमेठी से लोकसभा सांसद और भाजपा नेत्री स्मृति ईरानी वर्तमान में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री हैं।

कौन हैं अर्जुन भल्ला?
अर्जुन भल्ला कनाडा में रहने वाले एक वकील हैं। अर्जुन के माता-पिता और दादा-दादी भारत से हैं। हालांकि अर्जुन का जन्म और पालन-पोषण कनाडा में हुआ है। अर्जुन के पिता का नाम सुनील भल्ला है और माता का नाम शबीना भल्ला है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, अर्जुन भल्ला ने अपनी स्कूली पढ़ाई कनाडा के ओंटारियो के सेंट रॉबर्ट कैथोलिक हाई स्कूल से पूरी की है। उन्होंने टोरंटो (कनाडा) के सेंट माइकल कॉलेज से ग्रेजुएशन (2009-2013) की डिग्री ली है। ग्रेजुएशन के लिए अर्जुन का विषय साइंस इन साइकोलॉजी, एथिक्स एंड लॉ एंड सोसाइटी था। अर्जुन भल्ला ने यूके के लीसेस्टर विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री (2013-2015) प्राप्त की है। एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अर्जुन भल्ला कनाडा में अकाउंट मैनेजर के तौर पर काम कर चुके हैं। वर्तमान में वह लंदन से एमबीए कर रहे हैं।

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...

आशा भोसले पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई देने पहुंचे आमिर-विक्की समेत कई सेलेब

मुंबई। दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु...