10.9 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeभोपालमध्य प्रदेश : एंबुलेंस का इंतजार...7 साल के बेटे ने ठेले पर...

मध्य प्रदेश : एंबुलेंस का इंतजार…7 साल के बेटे ने ठेले पर पिता को पहुंचाया अस्पताल

Published on

सिंगरौली,

मध्य प्रदेश के सिंगरौली में एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग की अव्यवस्था देखने को मिली है. एंबुलेंस की सुविधा नहीं मिलने पर मरीज की पत्नी और 7 साल के मासूम बेटे ने पिता को हाथ ठेले पर लिटाकर 3 किलोमीटर पैदल चलकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद इस मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं.

बताया जा रहा है की कोतवाली थाना क्षेत्र के बलियरी में रहने वाले शाह परिवार के एक व्यक्ति की अचानक तबियत खराब हो गई. इसके बाद परिजनों ने 108 एंबुलेंस सेवा को कॉल कर इसकी सूचना दी लेकिन तीस मिनट बीत जाने के बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची.इस दौरान मरीज की हालत गंभीर हो गई तो पास में खड़े ठेले पर पत्नी और 7 साल का बेटा उसे ठेले पर लिटाकर लगभग 3 किलोमीटर दूर अस्पताल लेकर पहुंचे और ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया.

जब मरीज की पत्नी और उसका बेटा बीमार शख्स को हाथ-ठेले पर लिटाकर सरकारी अस्पताल ले जा रहे थे इसी दौरान किसी ने सड़क पर उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.हालांकि यह कोई पहला मामला नहीं है जब इस तरह की लापरवाही भरी तस्वीर सामने आई है, इसके पहले भी सिंगरौली जिले से इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं, उसके बाद भी लापरवाही करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई.

इस मामले को लेकर सिंगरौली के अपर कलेक्टर डीपी बर्मन का कहना है कि एंबुलेंस नहीं मिलने से मरीज को उसकी पत्नी और मासूम बेटे द्वारा ठेले से अस्पताल ले जाना पड़ा है. एंबुलेंस क्यों नहीं मिल पाई इस बात का पता लगाने के लिए सिविल सर्जन और सीएमएचओ को निर्देशित किया गया है. जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this