16.8 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeराष्ट्रीयजयपुर से दिल्ली के लिए पहली 'वंदे भारत' अप्रैल तक, रेल मंत्री...

जयपुर से दिल्ली के लिए पहली ‘वंदे भारत’ अप्रैल तक, रेल मंत्री ने दिया और भी गुड न्यूज

Published on

जयपुर

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के सोहना से दौसा के बीच स्ट्रेच का उद्घाटन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करने जा रहे हैं। इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से दिल्ली टू जयपुर आना-जाना बेहद आसान हो जाएगा। महज 3 घंटे में दिल्ली से जयपुर पहुंच सकेंगे। इसी बीच जयपुर के लोगों को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जयपुर और दिल्ली के बीच पहली वंदे भारत एक्सप्रेस अप्रैल के मध्य तक शुरू हो जाएगी। अगले दो साल में वंदे मेट्रो ट्रेनें जयपुर से दौसा, जयपुर से सीकर, जयपुर से फुलेरा को भी जोड़ेगी।

‘अगले दो साल में वंदे मेट्रो ट्रेनें भी चलेंगी’
रेल मंत्री शनिवार को राष्ट्रीय संग्रहालय में ‘भारत के बुनियादी ढांचे के विकास में रेलवे की भूमिका’ पर व्याख्यान देने जयपुर आए थे। इसी दौरान अश्विनी वैष्णव ने कहा कि मोदी सरकार ने रेलवे में पिछले आठ साल के दौरान 34,000 किमी का विद्युतीकरण किया है। पिछली सरकारों ने 60 साल में 30,000 किमी का विद्युतीकरण किया था। हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ खास बातचीत में उन्होंने रेलवे के अपने दृष्टिकोण और आधुनिकीकरण के बारे में बात की।

दिल्ली से जयपुर आना-जाना हो जाएगा आसान
वंदे भारत एक्सप्रेस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास इन ट्रेनों से देश के हर कोने को कवर करने का विजन है। जापान, स्विट्जरलैंड और फ्रांस जैसे देशों में ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी हर घंटे है। इन ट्रेनों के लिए हम भी इसी सिस्टम का पालन कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि जयपुर और दिल्ली के बीच पहली वंदे भारत एक्सप्रेस अप्रैल के मध्य तक, या उससे भी पहले शुरू हो जाएगी। राजस्थान के कई अन्य बड़े शहर भी इस ट्रेन से जुड़ जाएंगे।

अप्रैल मध्य तक शुरू होगी दिल्ली-जयपुर ‘वंदे भारत’
यह पूछे जाने पर कि जयपुर और दिल्ली के बीच यात्रा का समय कब तक कम हो सकेगा। उन्होंने कहा कि इसका रूट घुमावदार होने की वजह से इसमें कुछ वक्त लगेगा। अगले 2-3 साल में, अंडरपास और फ्लाईओवर के जरिए इसे सीधा किया जाएगा ताकि स्थिति में सुधार हो सके। इस कवायद के बाद ट्रेन की स्पीड 160 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है। मौजूदा स्थिति में हम 130 किमी/घंटा की स्पीड हासिल करने के बारे में सोच सकते हैं।

छोटे शहरों को जोड़ने के लिए वंदे मेट्रो ट्रेन
छोटे शहरों को बड़े शहरों से जोड़ने के लिए वैष्णव ने कहा कि सरकार 2-3 साल में वंदे मेट्रो ट्रेन लाएगी। ये 20-30 मिनट की फ्रीक्वेंसी वाली लोकल ट्रेनें होंगी। छोटे शहरों के यात्रियों को बड़े शहरों से जोड़ने के लिए जयपुर-दौसा, जयपुर-फुलेरा, जयपुर-सीकर के बीच ये ट्रेनें चलेंगी। इन ट्रेनों का डिजाइन एक समान होगा जिसे हम अगले दो साल में लाने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...

आशा भोसले पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई देने पहुंचे आमिर-विक्की समेत कई सेलेब

मुंबई। दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु...