10.9 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeभोपाल'आशिक को बताती थी भाई, मुझे देती थी स्लो पॉइजन', सुसाइड नोट...

‘आशिक को बताती थी भाई, मुझे देती थी स्लो पॉइजन’, सुसाइड नोट में पत्नी की करतूतें

Published on

इंदौर,

मध्य प्रदेश के इंदौर में आत्महत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. लसूडिया थाना क्षेत्र में रहने वाले एक शख्स ने फांसी लगा ली. सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है. इसमें जान देने वाले शख्स ने पत्नी के अवैध संबंधों का जिक्र किया है.

‘नीतू को कृष्णा के साथ गार्डन में पकड़ा था’
थाना क्षेत्र के महालक्ष्मी नगर में रहने वाले हितेश पाल ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जान देने से पहले उसने सुसाइड नोट भी लिखा था. इसमें उसने लिखा, “मेरी पत्नी नीतू पाल के कृष्णा राठौर से अवैध संबंध हैं. यह लोग मुझे मारने की धमकी दे रहे हैं. कई बार दोनों को पकड़ चुका हूं. नीतू घर में तंत्र-मंत्र भी करती है. पिछले दिनों नीतू को कृष्णा के साथ गार्डन में पकड़ा था.”

‘मुझसे कहती थी कि ये मेरा भाई है’
कहा कि, “एक अन्य महिला भी इस मामले में सहयोगी है. उसका नाम रानी उदासी है. नीतू और कृष्णा की व्हाट्सएप चैट पर मैं पिछले कुछ दिनों से नजर रख रहा था. मुझे चैट से यह भी जानकारी मिली कि गार्डन में मिलने के बाद नीतू कृष्णा के रूम में जाती थी. वो कृष्णा को महंगे गिफ्ट दिया करती थी. मुझसे कहती थी कि ये मेरा भाई है और पैसे का लेनदेन करती थी. हद तो तब हो गई जब नीलू ने कुछ दिन पहले अपने आशिक कृष्णा को एक बड़ी कार गिफ्ट की. ये कार नीलू के नाम पर है.”

‘इसकी वजह से मैं सुस्त रहने लगा’
उसने आगे लिखा कि नीतू, कृष्णा और रानी मिलकर घर में तंत्र-मंत्र करते थे. पिछले 1 साल से स्लो पॉइजन दे रहे थे. इसकी वजह से मैं सुस्त रहने लगा. मेरा पूरा शरीर काला पड़ गया है. ये सब पोस्टमार्टम में पता चल जाएगा. पुलिस प्रशासन से निवेदन है कि इन सबकी चैट खंगाली जाए और सजा दी जाए.

‘मेरी मौत के जिम्मेदार यही तीन लोग हैं’
ये भी कहा कि पत्नी ने उसे कुछ खिलाकर पूरी प्रॉपर्टी अपने नाम करा ली है. मरने के बाद उसके बेटे युवराज और माता-पिता को ये प्रॉपर्टी दे दी जाए. वो मुझे मारना चाहती थी. तभी उसने सभी जगह नॉमिनी में अपना नाम डलवाया है. मेरी मौत के जिम्मेदार यही तीन लोग हैं.

‘बेटे और परिवार की मदद करें’
मृतक ने सुसाइड नोट में कई और बातों का भी जिक्र किया है. साथ ही कुछ लोगों को धन्यवाद भी दिया है और निवेदन किया है कि उसके बेटे और परिवार की मदद करें. जांच अधिकारी बीएस कुमरावत का कहना है कि आत्महत्या के मामले में केस दर्ज किया गया है. म्रतक की पत्नी के अवैध संबंध की बात सामने आई है. पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...