10.9 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeखेलबुमराह नहीं, रोहित-विराट इस बॉलर से करते हैं 'नफरत', नेट में भी...

बुमराह नहीं, रोहित-विराट इस बॉलर से करते हैं ‘नफरत’, नेट में भी नहीं फेस करना चाहते

Published on

नई दिल्ली

अगर कोई यह कहे कि भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली को किसी बॉलर से डर लगता है और वे नेट में भी उसे फेस नहीं करना चाहते हैं तो हैरानी होगी। लेकिन ऐसा हुआ है? इन दोनों के साथ ड्रेसिंग रूम लंबे समय तक शेयर करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने इसका खुलासा किया है। यही नहीं, एक और हैरान करने वाली बात यह है कि उस खौफनाक गेंदबाज का नाम जसप्रीत बुमराह नहीं है।

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में कमेंट्री कर रहे दिनेश कार्तिक ने एक बयान में कहा कि मोहम्मद शमी को विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों ही फेस नहीं करना चाहते हैं। वे नेट में भी उन्हें फेस करने से बचते हैं। उन्होंने कहा- अगर मुझे शमी के लिए एक शब्द का उपयोग करना है, तो वह होगा ‘टॉर्चर शमी’। वह नेट में खेलने के लिए बुरा है। मुझे लगा कि मैं अकेला ही ऐसा बल्लेबाज हूं, जो उन्हें फेस करना पसंद करता है।

इस बारे में जब रोहित और विराट से पूछा तो उन्होंने कहा कि उनहें शमी की गेंदबाजी को फेस करने से नफरता है। डीके ने बताया- उन्हें (शमी) क्या खास बनाता है। शमी की बॉल पर बल्लेबाज विकेट के पीछे आउट होता है या फिर स्लिप में। शमी विदेशी पिचों पर सबसे मारक गेंदबाज होते हैं यह अलग बात है कि उन्हें उतनी प्रसिद्धि नहीं मिली।

कार्तिक ने आगे कहा- जब कोई तेज गेंदबाज गेंद करता है तो उसकी आरपीएम 1000 होती है, लेकिन शमी 1500 से 1600 तक जाते हैं। यही उन्हें स्पेशल बनाता है। बता दें कि मोहम्मद शमी लगभग एक दशक से भारतीय टीम की तेज गेंदबाजी के प्रमुख हथियार हैं। वह फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में खेल रहे हैं। सीरीज का दूसरा मैच दिल्ली में खेला जाना है।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...