10.9 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeखेलवाह! शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर, क्या यह सिर्फ संयोग है या...

वाह! शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर, क्या यह सिर्फ संयोग है या कुछ और?

Published on

नई दिल्ली

भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल के लिए 2023 बेहतरीन जा रहा है। उनका बल्ला रन उगल रहा है और वह लगातार चर्चा में बने हुए हैं। खेल के साथ ही चर्चा उनके पर्सनल लाइफ की भी हो रही है। शुभमन गिल और उनकी गर्लफ्रेंड को लेकर अलग-अलग तरह की बातें चल रही हैं। इस बीच गिल ने वैलेंटाइन डे पर अपनी फोटो शेयर की है। इस फोटो में वह किसी रेस्टोरेंट या कैफे में बैठे हैं और कुछ पी रहे हैं। इसमें उन्होंने लिखा है- फिर से आज कौन सा दिन है?

क्या यह सिर्फ संयोग है?
करीब दो साल पहले यानी जुलाई 2021 में सारा तेंदुलकर ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की थी। उसमें सारा ने लिखा था- हे सिरी, मेरा फूड कहां है? दोनों फोटो के बैकग्राउंड को देखने से पता चल रहा है कि यह फोटो एक ही दिन लिया गया है। सोशल मीडिया पर फैंस भी फोटो पर यही कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने शुभमन गिल की फोटो पर लिखा- सारा तेंदुलकर वाला बैकग्राउंड। एक अन्य यूजर ने लिखा- पीछे लेफ्ट में जो लड़की है वो सेम है गाइज।

सारा अली खान के साथ भी जुड़ रहा नाम
शुभमन गिल का नाम पिछले कुछ समय से बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान से जुड़ रहा है। दोनों की कई फोटो वायरल हो रहे हैं। कुछ समय पहले तक गिल और सारा तेंदुलकर का नाम जुड़ रहा था। 2020 में गिल और सारा तेंदुलकर ने एक ही समय पर एक ही कैप्शन के साथ फोटो पोस्ट किये थे। तब से ही सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्तों को लेकर बात होने लगी थी।

दिल्ली टेस्ट की तैयारी में गिल
शुभमन गिल अभी टीम इंडिया के साथ है। 17 फरवरी से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच दिल्ली में खेला जाएगा। गिल को पहले मैच में मौका नहीं मिला था। पिछले 2-3 महीनों में उनका बल्ला जमकर बोल रहा है। बांग्लादेश में टेस्ट शतक लगाने के बाद उन्होंने वनडे में दोहरा शतक और टी20 इंटरनेशनल में भी शतक ठोके हैं।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...