16.4 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में फिर श्रद्धा जैसा हत्याकांड, लिव-इन पार्टनर की हत्या कर फ्रिज...

दिल्ली में फिर श्रद्धा जैसा हत्याकांड, लिव-इन पार्टनर की हत्या कर फ्रिज में रखे शव के टुकड़े

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली में श्रद्धा हत्याकांड जैसी एक और वारदात सामने आ गई है. पुलिस को एक ढाबे के फ्रिज में लड़की का शव मिला है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शव को बरामद कर लिया है. मामला दिल्ली के बाबा हरिदास नगर थाने का बताया जा रहा है.

निक्की लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी. लेकिन उसका बॉयफ्रेंड किसी दूसरी महिला से शादी करने की तैयारी कर रहा था. इसी बात को लेकर दोनों के बीत में कहासुनी हुई थी. सूत्रों के मुताबिक निक्की की तरफ से दो टूक कहा गया था कि अगर उसके साथी ने किसी दूसरी महिला से शादी की, तो वो उसे फंसा देगी. माना जा रहा है कि उस दबाव के बाद ही आरोपी ने निक्की को मारने की साजिश रची और फिर इस अपराध को अंजाम दिया. अभी इस समय पुलिस मामले की जांच कर रही है, किसी भी तरह का बयान देने से बचा जा रहा है.

आरोपी ने खुद बताई पूरी कहानी
अब इस मामले में सबसे बड़ा पहला ये है कि आरोपी ने सुबह तो अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या की और फिर उसी शाम घरवालों के कहने पर दूसरी लड़की से शादी भी कर ली. पूछताछ के दौरान खुद आरोपी साहिल ने बताया कि उसने निक्की की हत्या 10 फरवरी को दिल्ली के ISBT के पास कार में गला दबाकर कर दी थी, हत्या करने के बाद वो लाश को लेकर गाड़ी में घूमता रहा, फिर उसने एक ढाबे के फ्रिज में उसे छिपा दिया.

इस पूरे मामले पर एडीसी विक्रम सिंह ने बताया है कि उन्हें मंगलवार सुबह सूचना मिली थी कि एक लड़की की हत्या कर उसके शव को ढाबे में छिपा दिया गया है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया था. जांच के बाद आरोपी साहिल गहलोत को पकड़ा गया है. आगे की कानूनी कार्रवाई अभी की जा रही है.

श्रद्धा जैसा ही है ये हत्याकांड
इससे पहले दिल्ली में हुए श्रद्धा मर्डर केस ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था. आरोप है कि दिल्ली के महरौली में श्रद्धा के प्रेमी आफताब ने उसकी हत्या कर दी थी. आफताब ने पिछले साल 18 मई को श्रद्धा की गला दबाकर हत्या की थी. इसके बाद शव के 35 टुकड़े किए थे. आफताब ने शव को रखने के लिए एक फ्रिज खरीदा था. इसमें उसने शव के टुकड़ों को रखा था. वह रोज रात को श्रद्धा के शव के एक टुकड़े को महरौली के जंगल में फेंकने जाता था. इतना ही नहीं आफताब श्रद्धा की हत्या के बाद भी उसी फ्लैट में रह रहा था, इतना ही नहीं फ्लैट में उससे मिलने उसकी और गर्लफ्रेंड भी आती थीं.

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...

आशा भोसले पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई देने पहुंचे आमिर-विक्की समेत कई सेलेब

मुंबई। दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु...