10.9 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeखेलहार्दिक पंड्या-नताशा ने उदयपुर में रचाई शादी, सामने आई पहली तस्वीर

हार्दिक पंड्या-नताशा ने उदयपुर में रचाई शादी, सामने आई पहली तस्वीर

Published on

नई दिल्ली,

टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर हार्दिक पंड्या ने नताशा स्टेनकोविक के साथ फिर से शादी कर ली है. दोनों की शादी उदयपुर में संपन्न हुई. हार्दिक ने साल 2020 में नताशा के साथ कोर्ट मैरिज की थी, उस समय कोविड-19 की वजह से काफी कम लोग जुटे थे. अब हार्दिक पंड्या और नताशा ने तीन साल बाद वैलेंटाइन डे के मौके पर व्हाइट वेडिंग की है.

हार्दिक ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘हमने तीन साल पहले ली गई प्रतिज्ञाओं को फिर से दोहराकर प्यार के इस द्वीप पर वैलेंटाइन डे मनाया. हम अपने प्यार का जश्न मनाने के दौरान अपने परिवार और दोस्तों को पाकर वास्तव में धन्य हैं.’

शादी में हार्दिक पंड्या ने काले रंग का टेक्सूडो पहना हुआ था. वहीं नतासा सफेद गाउन में काफी जंच रही थीं. शादी को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ है. वायरल हुए वीडियो क्लिप में हार्दिक बॉलीवुड गाने पर ट्यूनिंग जमा रहे है और उनके हाथों में शैम्पेन की बोतल भी है.

हार्दिक ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था उनकी नताशा से पहली मुलाकात नाइट क्लब में हुई थी. हार्दिक ने कहा था कि नताशा को बिल्कुल पता नहीं था किवह क्रिकेटर हैं. फिर यह मुलाकात प्यार में बदल गई और दोनों ने डेट करना शुरू किया.इसके बाद एक जनवरी 2020 को एक क्रूज पर घुटनों पर बैठकर नताशा को प्रपोज किया. दोनों ने सगाई की और फिर उसी साल जुलाई में दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली थी.

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...