10.9 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeखेलदूसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, इस खिलाड़ी की...

दूसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, इस खिलाड़ी की अचानक से हुई एंट्री

Published on

नई दिल्ली,

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच 17 फरवरी से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है. इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर पूरी तरह फिट हो गए हैं और उन्हें टीम में शामिल कर लिया गया है है. श्रेयस अय्यर दिल्ली टेस्ट के लिए टीम से जल्द जुड़ेंगे. बीसीसीआई ने इस बात की जानकारी दी है.

बीसीसीआई ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया, ‘भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने अपनी पीठ की चोट के बाद राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में अपना रिहैब सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है और उन्हें बीसीसीआई मेडिकल टीम द्वारा मंजूरी दे दी गई है. श्रेयस बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट से टीम में शामिल होंगे.

दूसरे टेस्ट के लिए भारत की टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), आर. अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, सूर्यकुमार यादव.

श्रेयस अय्यर ने एक महीने से कोई प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है और यह देखना पड़ेगा कि क्या उन्हें सीधे प्लेइंग-11 में जगह मिलती है या नहीं, जहां उन्हें दिन में 90 ओवर्स फील्डिंग करनी पड़ सकती है. इसी बीच ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरे टेस्ट के लिए मंगलवार को दिल्ली पहुंची. दिल्ली दिसंबर 2017 के बाद पहली बार कोई टेस्ट की मेजबानी कर रहा है.

नागपुर में भारत को हासिल हुई थी शानदार जीत
भारत ने नागपुर में खेले गए टेस्ट मैच को तीन दिनों के भीतर ही जीत लिया था. 200 रनों से अधिक की बढ़त हासिल करने के बाद भारत ने ऑस्ट्रेलिया को लगभग एक सत्र में 91 रनों पर आउट कर दिया था. रवींद्र जडेजा ने उस मुकाबले में सात विकेट लेने के साथ ही 70 रन बनाए थे जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था.

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...