16.4 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराष्ट्रीयCJI के सवाल पर बोले कप‍िल स‍िब्‍बल- मैं अभी भी सीख रहा...

CJI के सवाल पर बोले कप‍िल स‍िब्‍बल- मैं अभी भी सीख रहा हूं, तो चंद्रचूड़ ने ली चुटकी- हम ट्रेन‍िंग भी द‍िलवा सकते हैं

Published on

नई दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक बेंच ने शिवसेना के दोनों गुटों के बीच तकरार पर 14 फरवरी से सुनवाई शुरू की। उच्चतम न्यायालय की इस संवैधानिक पीठ में चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस एमआर शाह, जस्टिस कृष्ण मुरारी, जस्टिस हिमा कोहली और जस्टिस पीएस नरसिम्हा शामिल हैं। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान उद्धव ठाकरे गुट की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल पेश हुए। तो, एकनाथ शिंदे गुट की तरफ से हरीश साल्वे ने दलील रखी।

जब CJI ने सिब्बल से पूछा- पेपर पर क्या पढ़ रहे हैं?
सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान कई हल्के-फुल्के वाकये भी हुए। उद्धव ठाकरे गुट की तरफ से पेश कपिल सिब्बल, दलील के दौरान एक पेपर पर कुछ पढ़ने लगे। इस पर चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़ ने उन्हें टोका और पूछा कि मिस्टर सिब्बल आप पेपर पर क्या लिखा पढ़ रहे हैं? इस प्रश्न के जवाब में सिब्बल ने कहा कि मैं अभी भी सीख रहा हूं, कृपया हमें हाइब्रिड सामग्री इस्तेमाल करने की इजाजत दें…।

कपिल सिब्बल को जवाब देते हुए चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा कि अगर आप चाहते हैं तो हम आपके लिए एक और ट्रेनिंग सेशन आयोजित कर सकते हैं। सीजेआई ने मुस्कुराते हुए कहा कि हम आर्टिकल 142 भी यूज कर सकते हैं। सुनवाई के दौरान हरीश साल्वे ने सीजेआई से कहा कि वो 15 फरवरी की बहस में अपना आईपैड यूज करेंगे और 20 मिनट से ज्यादा का वक्त नहीं लेंगे।

संविधान का अनुच्छेद 142 सुप्रीम कोर्ट  को ऐसी शक्ति प्रदान करता है, जिसमें कहा गया है कि सर्वोच्च न्यायालय अपने अधिकार क्षेत्र का इस्तेमाल करते हुए ऐसी डिक्री या आदेश दे सकता है, जो उसके समक्ष लंबित किसी भी मामले या मामलों में पूर्ण न्याय के लिए आवश्यक हो।

सुनवाई के दौरान उद्धव ठाकरे की तरफ से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने तर्क दिया कि स्पीकर, न सिर्फ विधानसभा में कार्य करता है बल्कि एक ट्रिब्यूनल की तरह होता है। उन्होंने नबाम रेबिया मामले का उदाहरण दिया और कहा कि महाराष्ट्र की विधानसभा में बहुमत असंवैधानिक है। कपिल सिब्बल ने कहा कि राज्यपाल ने निर्देश दिया था कि स्पीकर सदन की संरचना में बदला नहीं कर सकते हैं, लेकिन उन्होंने 21 सदस्यों को अयोग्य घोषित कर दिया और डिप्टी स्पीकर ने इसे पलट दिया। मामले में आज यानी 15 फरवरी को भी सुनवाई जारी रहेगी और शिंदे गुट की तरफ से हरीश साल्वे दलील पेश करेंगे।

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...

आशा भोसले पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई देने पहुंचे आमिर-विक्की समेत कई सेलेब

मुंबई। दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु...