9.3 C
London
Tuesday, March 31, 2026
HomeखेलT-20 कप्तानी और करियर दोनों खत्म... खुलासे के बाद रोहित को कैसे...

T-20 कप्तानी और करियर दोनों खत्म… खुलासे के बाद रोहित को कैसे फेस करेंगे चेतन शर्मा?

Published on

नई दिल्ली

भारतीय क्रिकेट टीम और बोर्ड दोनों में उस वक्त भूचाल मच गया जब सीनियर टीम के चीफ सिलेक्टर चेतन शर्मा का एक स्टिंग वीडियो सामने आया। उस वीडियो में पूर्व क्रिकेटर चेतन शर्मा ने कई खुलासे किए। उनमें से एक रहा रोहित शर्मा की टी-20 इंटरनेशनल टीम की कप्तानी को लेकर। उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा को अब टी-20 टीम में शामिल नहीं किया जाएगा, जबकि हिटमैन ऑफिशली तीनों फॉर्मेट में कप्तान हैं।

यही नहीं, जी मीडिया के स्टिंग में चेतन शर्मा ने यह भी कहा कि हार्दिक पंड्या को टी-20 टीम का कप्तान बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आराम के नाम पर रोहित शर्मा को साइडलाइन किया जा रहा है। अब वह कप्तानी नहीं करेंगे, जबकि हार्दिक पंड्या कमान संभालेंगे। हालांकि, इसमें कोई नई बात नहीं है, क्योंकि ऐसी बातें पहले भी मीडिया में सामने आई थीं। हालांकि, चेतन शर्मा के मुंह से ऐसी बातों का सामने आना बड़ा विवाद हो सकता है, क्योंकि यह कॉन्फिडेंशियल मामला है।

दूसरी ओर, जब मीडिया में इस तरह की बातें आई थीं तो रोहित शर्मा ने कहा था कि वह अब भी टी-20 के कप्तान हैं। इस तरह से रोहित शर्मा की छवि भी खराब हुई है। यह पूरा मामला उस समय सामने आया है, जब बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के आखिरी दो टेस्ट के लिए टीम का ऐलान होना है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि टीम सिलेक्शन से पहले बीसीसीआई इस मामले में क्या फैसला करती है? सवाल यह भी है कि अगर वह पद पर बने रहते हैं तो कप्तान रोहित शर्मा को कैसे फेस करेंगे?

यह देखने वाली बात है कि रोहित शर्मा इस पर किस तरह से रिएक्ट करते हैं। आज नहीं तो कल रोहित शर्मा कप्तान होने के नाते प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए आएंगे ही। उस समय उनपर सवालों के बाउंसर होंगे। पूरे मामले से एक बात तो तय है कि BCCI, भारतीय क्रिकेट टीम, कप्तान और चेतन शर्मा की छवि धूमिल हुई है।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...