9.3 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeखेलदीप्ति शर्मा ने वो कर दिया जो बुमराह और भुवनेश्वर के लिए...

दीप्ति शर्मा ने वो कर दिया जो बुमराह और भुवनेश्वर के लिए भी है सपना, इतिहास में दर्ज हुआ नाम

Published on

केपटाउन

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम की टक्कर वेस्टइंडीज से हो रही है। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 118 रन बनाए। टीम इंडिया के लिए ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने 4 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट लिये। उन्होंने एक ही ओवर में दो विकेट चटकाए। उन्होंने वेस्टइंडीज को दो सेट बल्लेबाज स्टैफनी टेलर और कैंपबेल को आउट किया। आखिरी ओवर में दीप्ति को अफी फ्लेचर का भी विकेट मिला। इस विकेट के साथ ही उन्होंने इतिहास रच दिया।

टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट पूरे
दीप्ति शर्मा के टी20 इंटरनेशनल मैच में 100 विकेट पूरे हो गए हैं। 89वां मैच खेल रही दीप्ति ने ये विकेट 19.07 की औसत से लिए हैं। उन्होंने 2016 में भारत के लिए टी20 डेब्यू किया था। तब से अपनी दाएं हाथ की ऑफ स्पिन गेंदबाजी से कमाल कर रही हैं। अपने पहले ही मैच में 4 ओवर की गेंदबाजी ने दीप्ति ने 19 रन देकर एक विकेट लिये थे। उनका बेस्ट प्रदर्शन 10 रन देकर 4 विकेट है।

कोई पुरुष क्रिकेटर भी नहीं कर सका
दीप्ति शर्मा टी20 इंटरनेशनल मैचों में 100 विकेट लेने वाली भारत की पहली क्रिकेटर हैं। उनके पहले कोई पुरुष खिलाड़ी भी ऐसा नहीं कर सका है। महिला क्रिकेट में उसके पहले पूनम यादव के नाम सबसे ज्यादा 98 विकेट थे। पुरुषों में युजवेंद्र चहल के नाम 91 और भुवनेश्वर कुमार के नाम 90 विकेट हैं। 25 साल की दीप्ति से पहले महिलाओं में 8 बॉलर्स ने 100 या उससे ज्यादा विकेट लिये हैं। वेस्टइंडीज की अनीसा मोहम्मद के नाम सबसे ज्यादा 125 विकेट हैं।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...