9.3 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeभोपालज्योतिरादित्य सिंधिया ने घुमाया बल्ला तो कैच लेने दौड़े बीजेपी नेता, सिर...

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने घुमाया बल्ला तो कैच लेने दौड़े बीजेपी नेता, सिर में लगे 10 टांके

Published on

रीवा

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के शौकीन है। मौका मिलते ही वह बल्ला थाम लेते हैं। रीवा में नवनिर्मित स्टेडियम के लोकार्पण के बाद उन्होंने बैट थाम लिया। इसके बाद नए स्टेडियम में वह बैटिंग करने लगे। ज्योतिरादित्य सिंधिया जब मैदान में बैटिंग कर रहे थे तो बड़ी संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ता भी मौजूद थे। ज्योतिरादित्य सिंधिया के शॉट पर कैच लेने के दौरान दीनदयाल मंडल के उपाध्यक्ष विकास घायल हो गए हैं। बॉल उनके सिर पर लग गई है। इसके बाद अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया है।

घायल नेता से मिलने ज्योतिरादित्य सिंधिया अस्पताल भी पहुंचे हैं। दरअसल, बुधवार को रीवा एयरपोर्ट की नींव रखने के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया वहां पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कोई चीजों का सीएम के साथ लोकार्पण भी किया है। इसमें रीवा का स्टेडियम भी शामिल है। इस स्टेडियम का निर्माण एमपी क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से करवाया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया लंबे वक्त तक एमपी क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़े रहे हैं। उद्घाटन के बाद सिंधिया वहां पर क्रिकेट खेलने लगे।

बैटिंग के दौरान महाराज ने शॉट लगाए। कैच लेने के लिए दीनदयाल मंडल के उपाध्यक्ष विकास मिश्रा दौड़ पड़े। उनके माथे पर बॉल लग गई, जिससे वो घायल हो गए। आनन फानन में विकास को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उनकी हालत ठीक है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित रीवा विधायक राजेंद्र शुक्ला और अन्य नेता घायल का हाल चाल जानने अस्पताल पहुंचे। वहीं, घायल नेता के स्वास्थ्य में अब सुधार है।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this