9.3 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeखेलटीम इंडिया के साथ फिर हुआ धोखा! चंद घंटे में गंवाया टेस्ट...

टीम इंडिया के साथ फिर हुआ धोखा! चंद घंटे में गंवाया टेस्ट में नंबर-1 का ताज

Published on

नई दिल्ली,

आईसीसी की टेस्ट रैकिंग में टीम इंडिया एक बार फिर से नंबर-2 पर आ गई है. बुधवार (15 फरवरी) को दोपहर 1.30 बजे टीम इंडिया टेस्ट रैंकिंग में पहले नंबर पर थी. लेकिन शाम आते-आते वह नंबर-2 पर आ गई है. ऑस्ट्रेलियाई टीम अब फिर से नंबर-1 पर आ चुकी है. पिछले महीने भी आईसीसी की वेबसाइट ने शायद तकनीकी खामी की वजह से टेस्ट रैंकिंग में भारत को नंबर-1 बता दिया गया था, लेकिन उस समय भी कुछ घंटे बाद टीम इंडिया दूसरे नंबर पर आ गई थी.

आईसीसी की वेबसाइट पर जब बुधवार (15 फरवरी) को दोपहर में रैंकिंग अपडेट हुई तो टीम इंडिया के 115 रेटिंग्स प्वाइंट दिखाए गए, जबकि ऑस्ट्रेलिया 111 रेटिंग्स प्वाइंट के साथ नंबर-2 पर आ गया था. लेकिन शाम आते-आते यह स्थिति अचानक से बदल गई. अब ऑस्ट्रेलिया 126 अंकों के साथ टेस्ट रैंकिंग में विश्व नंबर 1 बन गया.. वहीं भारत 115 प्वांइट्स के साथ दूसरे नंबर पर आ गया है.

अब भारतीय टीम को फिर से टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 बनने के लिए इंतजार करना होगा. टीम इंडिया इससे पहले तीन बार नंबर-1 बन चुकी है. पहली बार 1973 में वह टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 बनी थी. इसके अरसे बाद साल 2009 में महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में टीम इंडिया ने टेस्ट में टॉप पोजिशन हासिल किया. इसके बाद विराट कोहली की अगुवाई में साल 2016 में टीम इंडिया टॉप पर पहुंची और चार साल तक नंबर-1 रही.

भारत फिलहाल वनडे और टी20 में नंबर-1
भारतीय टीम आईसीसी की वनडे और टी20 रैंकिंग में नंबर-1 पर है. ऐसे में दोपहर को जब रैंकिंग अपडेट हुई तो भारतीय फैन्स काफी खुश थे क्योंकि भारत पहली बार तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 बना था. लेकिन फैन्स की यह हसरत फिलहाल के लिए अधूरी है. आपको बता दें कि तीनों फॉर्मेट में एक ही समय नंबर-1 पर रहने का मुकाम ऑस्ट्रेलियाई टीम हासिल कर चुकी है.

भारतीय टीम यदि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल्ली टेस्ट जीतती है तो वह टेस्ट में नंबर-1 पर आ सकती है. इस मैच को जीतने पर भारत टेस्ट में नंबर-1 बन सकता है. ऐसी स्थिति में भारत के 121 और ऑस्ट्रेलिया के 120 पॉइंट्स हो जाएंगे. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 17 फरवरी से दिल्ली में टेस्ट मैच खेला जाना है. आपको बता दें कि टीम इंडिया वनडे और टी20 प्रारूप में क्रमशः 114 अंकों और 267 रेटिंग अंकों के साथ नंबर-1 पर है. वहीं ऑस्ट्रेलिया 112 अंकों के साथ वनडे रैंकिंग में नंबर-2 टीम है. पिछले साल टी20 विश्व कप जीतने वाली इंग्लिश टीम सबसे छोटे फॉर्मेट की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर है.

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...