9.3 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeभोपालबागेश्वर धाम में 350 साल पहले प्रकट हुए थे हनुमान! आचार्य पंडोखर...

बागेश्वर धाम में 350 साल पहले प्रकट हुए थे हनुमान! आचार्य पंडोखर ने किया हैरान करने वाला दावा

Published on

भोपाल

मध्यप्रदेश के दो संत इन दिनों सुर्खियों में हैं। बागेश्वर धाम सरकार के बाद अब पंडोखर धाम के आचार्य पंडोखर सरकार अपने चमत्कार को लेकर तरह-तरह के दावे कर रहे हैं। बागेश्वर धाम सरकार अपने दिव्य दरबार में अक्सर दावा करते हैं कि उन्हें लोगों के मन की बात जानने की शक्ति भगवान हनुमान जी से मिलती है। बागेश्वर धाम को लेकर मान्यता है कि यहां हनुमान जी की प्रतिमा स्वयं से प्रकट हुई है। इसी प्रतिमा को बालाजी हनुमान के नाम से जाना जाता है। दतिया के पंडोखर सरकार ने बागेश्वर धाम के हनुमान जी की प्रतिमा को लेकर बड़ा खुलासा किया है। एक निजी चैनल से बातचीत करते हुए पंडोखर सरकार ने बताया कि यहां हनुमान जी प्रकट नहीं हुए हैं बल्कि स्थापना की गई है।

320 साल पहले प्रकट हुए थे हनुमान
बागेश्वर धाम सरकार का दावा है कि बागेश्वर धाम में हनुमान जी मूर्ति करीब 320 साल पहले खुद से प्रकट हुई थी। बागेश्वर धाम के आचार्य पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के अनुसार, बागेश्वर धाम में स्वयंभू हनुमान जी विराजमान हैं। उन्हीं की कृपा से लोगों के समस्या के समाधान की प्रेरणा बागेश्वर धाम सरकार को मिलती है।

पंडोखर महाराज ने किया नया दावा
बागेश्वर धाम में हनुमान जी की प्रतिमा को लेकर नया दावा किया है। उन्होंने कहा कि बागेश्वर धाम सरकार कहते हैं कि हनुमान जी स्वयंभू हैं, लेकिन ये सच्चाई नहीं है। बागेश्वर धाम में हल्कू घोषी ने स्थापना की थी। उन्होंने कहा कि इस बात का खुलासा मैंने दतिया में अपने दरबार में किया था। जब कोई उनके बारे में नहीं जानता था तब मैंने दरबार में इसकी सच्चाई बताई थी।

सनातन को नहीं होना चाहिए संकट
पंडोखर सरकार ने कहा कि मैं 32 साल से पर्ची निकालकर लोगों की समस्या का समाधान कर रहा हूं। ऐसा दिव्य शक्ति, एक विशेष तरह की विधा और फेस रीडिंग के जरिए होता है। पंडोखर सरकार ने कहा कि पर्ची लिखने वाले ऐसा कोई काम नहीं करें की सनातन धर्म संकट में आए।

मैं जो लिखता हूं वो सत्य होता है
पंडोखर सरकार ने कहा कि ये विधा आदिकाल की है। उन्होंने कहा कि हनुमान जी की कृपा से मुझे शक्ति मिलती है। पर्चा लिखने के तरीके अलग हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि ये कोई ट्रिक या मैजिक नहीं बल्कि ये एक शक्ति है। उन्होंने कहा कि इसी शक्ति के जरिए मैं पर्चा लिखता हूं और जो लिखता हूं प्रभु की कृपा से पूरी तरह से सच होता है।

6 महीने में खत्म हो जाएगा बागेश्वर सरकार का जलवा
पंडोखर महाराज ने बागेश्वर धाम सरकार को अपना छोटा भाई बताया। इससे पहले बागेश्वर धाम सरकार पर हमला करते हुए पंडोखर महाराज ने कहा कि आने वाले 6 महीनों में बागेश्वर धाम सरकार का जलवा खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि रावण की शक्तियां खत्म हो गईं जिसके पास आपार शक्ति थी।

कौन हैं पंडोखर सरकार
मध्यप्रदेश के दतिया जिले में स्थित पंडोखर धाम के आचार्य गुरुशरण महाराज को पंडोखर सरकार या महाराज के नाम से जाना जाता है। पंडोखर सरकार का दिव्य दरबार इन दिनों भोपाल में चल रहा है। पंडोखर सरकार, बागेश्वर धाम सरकार की तरह पर्ची पर लिखकर लोगों की समस्या का समाधान करते हैं। पंडोखर सरकार का कहना है कि वो 32 सालों से पर्ची पर लिखकर लोगों की समस्या बताते हैं।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...