9 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeखेलमहिला टी20 विश्व कप: कौन हैं रेणुका सिंह जिन्होंने हारे हुए मैच...

महिला टी20 विश्व कप: कौन हैं रेणुका सिंह जिन्होंने हारे हुए मैच भी भारत के लिए कमाल कर दिया

Published on

नई दिल्ली

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2023 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 11 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा। टूर्नामेंट में टीम इंडिया की यह पहली हार थी। इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया को इस मैच में भले ही हार का सामना करना लेकिन तेज गेंदबाज रेणुका ने अपने शानदार प्रदर्शन से धमाल मचा दिया। रेणुका ने अपने चार ओवर के स्पेल में सिर्फ 15 रन खर्च कर पांच विकेट अपने नाम किए। शुरुआत के तीनों विकेट रेणुका के नाम रहे थे और पारी के आखिरी ओवर में भी उन्होंने लगातार दो विकेट लेकर हैट्रिक मौका बना लिया।

इसके साथ ही वह टी20 विश्व कप में भारत के लिए पांच विकेट लेने वाली पहली महिला तेज गेंदबाज भी बन गईं। इससे पहले प्रियंका राय ने भी 2009 टी20 विश्व कप में यह कारनामा किया था लेकिन वह टीम के लिए स्पिन गेंदबाजी करती थीं। हालांकि रेणुका की इस दमदार गेंदबाजी के बावजूद टीम इंडिया अपनी हार को नहीं टाल सका। मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 151 रन का स्कोर खड़ा किया था जिसके जवाब में भारतीय टीम सिर्फ 140 रन ही बना सकी।

कौन हैं रेणुका सिंह
रेणुका सिंह हिमाचल प्रदेश की रहने की रहने वाली हैं। रेणुका के लिए क्रिकेट में करियर बनाना बिल्कुल भी आसान नहीं रहा और बड़ी मुश्किलों का सामना कर वह आज टीम इंडिया के लिए विश्व कप खेल रही हैं। रेणुका जब तीन साल की थी तभी उनके पिता केहर सिंह का निधन हो गया था। पिता को लेकर रेणुका की यादें सिर्फ सुनी सुनाई बातों पर ही है। हालांकि उनके पिता को क्रिकेट से काफी लगाव था और वह अपने समय में विनोद कांबली के खेल के दीवाने थे।

यही कारण है कि रेणुका के पिता ने अपने बेटे यानी उनके भाई का नाम भी विनोद रख दिया। रेणुका ने शुरुआत में टेनिस बॉल से क्रिकेट खेलना शुरू लेकिन 13 साल की उम्र में वह घर छोड़कर क्रिकेट में करियर बनाने के लिए धर्मशाला चली गईं।

क्रिकेट में आगे बढ़ने के लिए रेणुका को उनके चाचा से खूब साथ मिला। धर्मशाला पहुंचने के बाद रेणुका कोच पवन सेन की निगरानी में अपने खेल को निखारने में जुट गईं। रेणुका को पहली बार चैलेंजर ट्रॉफी में खुद को साबित करने का मौका मिला जिसमें कुल 21 विकेट अपने नाम किए थे। इसके बाद उन्हें इंडिया ए टीम में मौका मिला और फिर भारत की सीनियर महिला टीम में उनकी एंट्री हुई।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...