9 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeखेलदो गगनचुंबी छक्के और फिर रन आउट, पुजारा के लिए खुद का...

दो गगनचुंबी छक्के और फिर रन आउट, पुजारा के लिए खुद का विकेट कुर्बान कर गए कप्तान रोहित

Published on

नई दिल्ली

कोई भी बल्लेबाज कभी रन आउट होकर अपना विकेट नहीं गंवाना चाहता। खासतौर पर टेस्ट क्रिकेट में रन आउट होना तो अखर जाता है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में कप्तान रोहित शर्मा बदकिस्मत रहे। जब चेतेश्वर पुजारा के साथ खराब सामंजस्य के चलते उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा। 105 रन के लक्ष्य के जवाब में रोहित शर्मा ने भारत को शानदार शुरुआत दिलाई। भले ही केएल राहुल फिर फेल हुए, लेकिन हिटमैन की अटैकिंग बैटिंग जारी रही। वह पहली गेंद से काफी आत्मविश्वास से लबरेज नजर आए।

यह घटना भारत की दूसरी पारी के 7वें ओवर में हुई, जब मैथ्यू कुहनमैन गेंदबाजी कर रहे थे। रोहित शर्मा ने गेंद को ऑन-साइड पर पुश करने के बाद पहला रन लिया, फिर दूसरे रन के लिए वापस मुड़े लेकिन फिर बीच में ही रुक गए। दोनों बल्लेबाज कन्फ्यूज थे, लेकिन क्योंकि ये कॉल रोहित का था इसलिए उन्होंने अपने विकेट की कुर्बानी दी और निराशा में मैदान छोड़ दिया। आउट होने से पहले टर्निंग ट्रैक पर 20 गेंदों में 31 रन बनाए।

अब चार टेस्ट मैच की सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला 1 मार्च से इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा, जो पहले धर्मशाला में होने वाला था। अगर भारतीय टीम इंदौर के किले को भी फतह कर लेती है तो बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर अपना कब्जा बरकरार रखेगी। यह सीरीज भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिहाज से बेहद अहम है, जिसका फाइनल 8 जून को लंदन के ओवल में होना है।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...