8.8 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeखेलकोहली-रोहित भी नहीं कर पाए ये कमाल... हरमनप्रीत ने कर दिखाया

कोहली-रोहित भी नहीं कर पाए ये कमाल… हरमनप्रीत ने कर दिखाया

Published on

गेकबेर्हा (साउथ अफ्रीका)

भारतीय महिला टीम आयरलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप का मुकाबला खेल रही है। भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए इस मुकाबले को जीतना ही होगा। महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। इस मैच के लिए मैदान पर आते ही हरमनप्रीत कौर ने इतिहास भी रच दिया है। यह उनका टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 150 मैच है। इसके साथ ही इस मैच में उन्होंने अपने 3000 टी20 इंटरनेशनल रन भी पूरे कर लिये।

पहली क्रिकेटर बनीं हरमनप्रीत कौर
हरमनप्रीत कौर टी20 इंटरनेशनल में 150 मैच खेलने वाली पहली क्रिकेटर हैं। उनसे पहले कोई पुरुष खिलाड़ी भी 150 टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाया है। 33 साल की भारतीय कप्तान ने 2009 में अपना पहला मैच खेला था। इंग्लैंड के खिलाफ उस मुकाबले में हरमनप्रीर सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गई थीं। वह इस फॉर्मेट में अभी भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला बल्लेबाज भी हैं। आयरलैंड के खिलाफ मैच से पहले 134 पारियों में हरमन के बल्ले से 27.97 की औसत से 2993 रन निकले हैं। इसमें एक शतक और 9 फिफ्टी शामिल हैं। वह इस फॉर्मेट में इंटरनेशनल शतक लगाने वाली भी एकमात्र महिला क्रिकेटर हैं।

दुनिया में सिर्फ तीन ही महिला क्रिकेटरों के टी20 में उनसे ज्यादा रन हैं। लेकिन तीनों टॉप-3 में बल्लेबाजी करती हैं। हरमनप्रीत कौर ने करियर में गिने-चुने मौकों पर ही टॉप-3 में बल्लेबाजी की है। 5वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 2018 टी20 वर्ल्ड कप में हरमनप्रीत कौर ने आयरलैंड के खिलाफ शतक लगाया था।

रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर
सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने के मामले में रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर हैं। भारत कप्तान ने 148 मुकाबले खेले हैं। टी20 वर्ल्ड कप के बाद रोहित को इस फॉर्मेट में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। महिला खिलाड़ियों में न्यूजीलैंड की सुजी बेट्स ने 143 और इंग्लैंड की डेनियल व्याट ने 141 मैच खेले हैं।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...