9.1 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeखेलभारत चाहेगा हर हाल में जीते पाकिस्तान, वर्ना सेमीफाइनल में सफर हो...

भारत चाहेगा हर हाल में जीते पाकिस्तान, वर्ना सेमीफाइनल में सफर हो सकता है खत्म!

Published on

कैबेखा

भारतीय टीम ने महिला टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप दो में दूसरे स्थान पर रहते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। बारिश से प्रभावित अपने आखिरी लीग मुकाबले में भारत ने आयरलैंड को डकवर्थ-लुईस पद्धति से पांच रन से हराया। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 155 रन बनाए। बारिश के कारण मैच को रोकने के समय आयरलैंड ने 8.2 ओवर में दो विकेट पर 54 रन बनाए थे। भारत ने लगातार तीसरी बार वर्ल्ड कप के अंतिम चार में जगह बनाई है।

इस तरह से भारत सेमीफाइनल में पहुंच तो गया है, लेकिन टीम इंडिया आज चाह रही होगी कि पाकिस्तान अपना मुकाबला बड़े अंतर से जीते। दरअसल, पाकिस्तान और भारत एक ही ग्रुप में हैं। पाकिस्तान तो बाहर हो चुका है, लेकिन वह आज आखिरी मैच इंग्लैंड से खेलेगा। इंग्लैंड फिलहाल ग्रुप में भारत के बराबर 6 अंकों के साथ रन रेट बेहतर होने की वजह से टॉप पर है, लेकिन बड़े अंतर से हारता है तो वह दूसरे नंबर पर खिसक सकता है।

क्यों भारत चाहेगा पाकिस्तान बड़े अंतर से जीते
अगर इंग्लैंड दूसरे नंबर पर खिसकता है तो उसका मुकबला 23 फरवरी गुरुवार को मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से होगा। भारत रनरअप है और उसे ऑस्ट्रेलिया से हार मिली थी, जबकि मौजूदा टूर्नामेंट में कंगारू टीम अपने सभी मैच जीती है। ऐसे में वह कम से कम सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से नहीं भिड़ना चाहेगा। दूसरी ओर, ग्रुप-ए में ऑस्ट्रेलिया के बाद दूसरे नंबर पर फिलहाल न्यूजीलैंड है, लेकिन साउथ अफ्रीका के पास दूसरे नंबर पर पहुंचने का मौका है।

ऐसे मिलेगा टीम इंडिया को फायदा
ऐसे में भारत अगर टेबल टॉपर रहता है तो उसकी भिड़ंत सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड या साउथ अफ्रीका से हो सकती है। इन दोनों टीमों को हराना भारत के लिए कहीं आसान होगा। एक और बात, भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड खिताब की दावेदार हैं। अगर ये टीमें भिड़ती हैं तो किसी एक की छुट्टी हो जाएगी।

नंबर्स गेम
3 हजार रन टी20 इंटरनैशनल में पूरा करने वाली तीसरी भारतीय बनीं हरमनप्रीत कौर। उनसे पहले विराट कोहली और रोहित शर्मा ही ऐसा कर सके हैं।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...