9.1 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeखेलपृथ्वी साव ने मेरे साथ छेड़खानी की... जमानत पर छूटते ही सपना...

पृथ्वी साव ने मेरे साथ छेड़खानी की… जमानत पर छूटते ही सपना गिल ने दर्ज कराई FIR

Published on

मुंबई

क्रिकेटर पृथ्वी साव के खिलाफ पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है। भोजपुरी एक्ट्रेस और इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर सपना गिल ने पृथ्वी साव और उनके साथियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पिछले हफ्ते मुंबई के सान्ताक्रुज में एक होटल के बाहर हुए सेल्फी विवाद में जमानत मिलते ही सपना ने यह पलटवार किया है। सपना गिल के वकील काशिफ अली खान का कहना है कि पृथ्वी साव ने सार्वजनिक तौर पर बदतमीजी की थी। साव और सपना गिल के बीच हुई घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं।

धारदार हथियार से हमले का आरोप
सपना गिल के एडवोकेट की माने तो पृथ्वी साव ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनकी क्लाइंट सपना गिल से बदतमीजी की। छेड़खानी की और शारीरिक नुकसान भी पहुंचाया। साथ ही साथ धारदार हथियार से हमला भी किया। सपना गिल की ओर से क्रिकेटर पृथ्वी साव समेत अन्य लोगों पर धारा 34, 120B, 144, 146, 148, 149, 323, 324, 351, 354 और 509 के तहत केस दर्ज किया गया है।

जमानत पर छूटी है सपना गिल
इससे पहले पृथ्वी साव की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने सपना गिल और उनके साथियों को गिरफ्तार कर लिया था। कई धाराएं लगने के बाद अदालत ने सपना गिल, उनके दोस्त शोभित ठाकुर, रूद्र सोलंकी और साहिल सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। मगर मेट्रोलिटन मजिस्ट्रेट (अंधेरी अदालत) सीपी काशिद ने दलीलें सुनने के बाद सभी आरोपियों को जमानत दे दी थी।

बदला लेने के लिए किया था पीछा
पुलिस की ओर से सरकारी वकील आतिया शेख (पृथ्वी साव पक्ष) ने सपना गिल को मिली जमानत के विरोध में दलील दी थी कि अभी इस मामले में जांच पूरी नहीं हुई है। आरोपियों ने ‘बदला’ लेने के लिए साव का पीछा किया था, क्योंकि उन्होंने सेल्फी लेने से इनकार कर दिया था। प्रासीक्यूटर ने ये भी कहा था कि वो लोग 23 वर्षीय क्रिकेटर पृथ्वी साव की जान भी ले सकते थे।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...