9.1 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeखेल'मेरा कोई एजेंडा नहीं', राहुल को लेकर छिड़ी बहस में आकाश को...

‘मेरा कोई एजेंडा नहीं’, राहुल को लेकर छिड़ी बहस में आकाश को वेंकटेश का जवाब

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 टेस्ट की सीरीज के शुरुआती दो मैचों में शानदार जीत दर्ज की है. इस सीरीज में भारतीय टीम की जीत से ज्यादा ओपनर केएल राहुल की फॉर्म सबसे ज्यादा ट्रेंड में रही है. राहुल ने सीरीज के शुरुआती दोनों टेस्ट मैच की तीन पारियों में सिर्फ 38 रन बनाए हैं.

ऐसे में केएल राहुल को लेकर टीम इंडिया के दो पूर्व क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद और आकाश चोपड़ा के बीच ट्विटर पर वॉर शुरू हो गई, जो अब तक खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. वेंकटेश ने राहुल को बाहर करने की बात कही है, जबकि आकाश ने केएल राहुल का सपोर्ट किया है.

वेंकटेश ने शेयर किया आकाश का 11 साल पुराना ट्वीट
एक बार फिर इस ट्विटर वॉर को वेंकटेश ने छेड़ दिया है. उन्होंने लगातार 5-6 ट्वीट कर आकाश पर तंज कसा है. वेंकटेश ने आकाश के 11 साल पुराने एक ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर किया. इस ट्वीट में आकाश ने रोहित शर्मा को प्लेइंग-11 में शामिल करने और अजिंक्य रहाणे को जगह नहीं देने को लेकर तंज कसा था.

30 दिसंबर 2012 को किए गए आकाश ने अपने ट्वीट में लिखा था, ‘रहाणे को प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली है. जबकि ‘टैलेंटेड’ रोहित को जगह मिल गई है.’ इस ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए वेंकटेश ने पूछा कि जब आकाश 24 साल के रोहित पर कटाक्ष कर सकते हैं, तो क्या मैं 31 साल के केएल राहुल पर कुछ नहीं कह सकता.

वेंकटेश ने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, ‘जब रोहित शर्मा 24 साल के थे और उनका इंटरनेशनल क्रिकेट का करियर सिर्फ 4 साल का था, तब आकाश ने यह ट्वीट किया था. वह 24 साल की उम्र वाले रोहित पर कटाक्ष कर सकता है और मैं 31 साल और 8 साल इंटरनेशनल करियर वाले केएल राहुल के खराब प्रदर्शन का भी जिक्र नहीं कर सकता. ये भी सही है.’

राहुल या किसी अन्य खिलाड़ी के खिलाफ कुछ नहीं कहा
दरअसल, केएल राहुल की आलोचना करने पर आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर वेंकटेश प्रसाद को खरी-खोटी सुनाई थी. इसी पर अब वेंकटेश ने जवाब देते हुए कहा, ‘मेरे दोस्ट आकाश चोपड़ा ने एक यूट्यूब वीडियो बनाकर मुझे एजेंडा पेडल कहा है. मेरा किसी भी खिलाड़ी के खिलाफ कोई एजेंडा नहीं है. हो सकता है कि किसी के पास हो.’

वेंकटेश ने कहा कि हो सकता है लोगों के विचारों में भिन्नता हो. पर मेरे हिसाब से विपरीत विचारों को बतौर अपना पर्सनल एजेंडा और ट्विटर पर मत लाएं कहना आकाश के लिए हास्यास्पद है. मेरे पास केएल या किसी अन्य खिलाड़ी के खिलाफ कुछ भी नहीं है. मेरे आवाज सिर्फ गलत सेलेक्शन और अलग-अलग मापदंडों के खिलाफ है.

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...