9.1 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeखेलभारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होगा पहला सेमीफाइनल, पाकिस्तान को इंग्लैंड ने...

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होगा पहला सेमीफाइनल, पाकिस्तान को इंग्लैंड ने दी शर्मनाक हार

Published on

केपटाउन

टी-20 महिला वर्ल्ड कप में भारतीय टीम इतिहास रचने से अब सिर्फ दो जीत दूर है। सेमीफाइनल में टीम इंडिया की टक्कर बेहद शक्तिशाली ऑस्ट्रेलिया से 23 फरवरी को होगी, जिसने पिछले वर्ल्ड कप के फाइनल में उसे बुरी तरह रौंदा था। दरअसल, 21 फरवरी की रात इंग्लैंड ने टी-20 महिला वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया और पाकिस्तान को 114 रन से रौंद दिया। इस जीत के साथ उसने ग्रुप-2 टॉप टेबल टॉप किया, जबकि भारत 2 अंक पीछे यानी 6 पॉइंट पर ही रह गया। इस लिहाज से भारतीय महिलाओं की टक्कर ग्रुप-1 की विजेता ऑस्ट्रेलियाई टीम से होगी जबकि इंग्लैंड का मैच ग्रुप-2 की उपविजेता से होगा।

पाकिस्तान की फजीहत
इंग्लैंड ने अपने आखिरी लीग मैच में पाकिस्तान पर 114 रन की धमाकेदार जीत की। इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और पांच विकेट पर 213 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। महिला टी-20 विश्वकप में यह पहला अवसर है जब किसी टीम ने 200 रन की संख्या पार की। पाकिस्तान की टीम इसके जवाब में निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट पर 99 रन ही बना पाई।

नताली की तूफानी पारी
इंग्लैंड की जीत में नेट स्कीवर ब्रंट ने अहम भूमिका निभाई, उन्होंने 40 गेंदों पर नाबाद 81 रन बनाए, जिसमें 12 चौके और एक छक्का शामिल है। सलामी बल्लेबाज डेनियल वाइट ने 33 गेंदों पर 59 रन बनाकर इंग्लैंड को अच्छी शुरुआत दिलाई। इन दोनों के अलावा एमी जोंस ने 31 गेंदों पर 47 रन की आक्रामक पारी खेली। पाकिस्तान किसी भी समय लक्ष्य हासिल करने की स्थिति में नहीं दिखा। उसके चार बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे जिनमें से नौवें नंबर की बल्लेबाज तुबा हसन ने सर्वाधिक 28 रन बनाए। इंग्लैंड की तरफ से कैथरीन साइवर-ब्रंट और शार्लेट डीन ने दो-दो विकेट लिए।

भारत के लिए मुश्किल चुनौती
इस जीत के साथ इंग्लैंड ने आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप के ग्रुप दो में अपना पहला स्थान बरकरार रखा जिसका मतलब है कि ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहने वाली भारतीय टीम को सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया की मजबूत टीम की चुनौती का सामना करना होगा। इंग्लैंड ने ग्रुप दो में अपने चारों में जीतकर आठ अंक हासिल किए। वह सेमीफाइनल में ग्रुप एक से दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से भिड़ेगा। भारत ने चार में से तीन मैच जीते और वह छह अंकों के साथ ग्रुप दो में दूसरे स्थान पर रहा। सेमीफाइनल में उसका सामना गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया से होगा जिसने ग्रुप एक में अपने चारों मैच जीतकर आठ अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया था।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...