9.1 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeखेलबीवी भी लड़ाई में कूदीं, मोहम्मद आमिर के अश्लील सेलिब्रेशन का सपोर्ट,...

बीवी भी लड़ाई में कूदीं, मोहम्मद आमिर के अश्लील सेलिब्रेशन का सपोर्ट, शाहीन शाह को सुनाई खरी-खोटी

Published on

कराची

पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद आमिर की पत्नी नरजिस आमिर ने इशारों ही इशारों में शाहीन शाह अफरीदी पर निशाना साधा है। दरअसल, पाकिस्तान सुपर लीग में मोहम्मद आमिर कराची किंग्स की ओर से खेलते हैं। लाहौर कलंदर्स के खिलाफ एक मुकाबले में विकेट लेने के बाद उन्होंने सेलिब्रेशन में अश्लील इशारा किया था, जिसके बाद से आमिर के रवैये पर नई बहस छिड़ गई। लोग अपने-अपने हिसाब से इसे जज करने लगे। आमिर के इस सेलिब्रेशन को शाहिद अफरीदी के उस बयान का जवाब माना जा रहा है, जिसमें पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने आमिर को फोन करके मैदान पर गंदे व्यवहार के लिए डांट लगाई थी।

मोहम्मद आमिर की पत्नी ने एक ट्वीट रीट्वीट किया है, जिसमें मोहम्मद आमिर के साथ लाहौर कलंदर्स के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी भी नजर आ रहे हैं। फोटो में आमिर और शाहीन दोनों विकेट का जश्न मनाते दिख रहे हैं।

नरजिस के उस ट्वीट का मतलब है कि जब कोई दूसरा जश्न मनाए तो उसे एग्रेशन कहा जाता है और जब आमिर करें तो उसे एटिट्यूड। नरजिस को लगता है कि लोग दोहरे मापदंड दिखा रहे हैं क्योंकि अगर आमिर की ही तरह आक्रामकता दिखाने के लिए किसी ने शाहीन की आलोचना नहीं की।

इस मैच में लेफ्ट हैंड पेसर ने सिर्फ दो ओवर फेंके और 12 रन देकर शाई होप का एक बड़ा विकेट झटका था फिर सेलिब्रेशन में अश्लील इशारे करते नजर आए थे। इससे पहले इस हफ्ते की शुरुआत में शाहीन शाह अफरीदी के ससुर और मशहूर ऑलराउंडर रहे शाहिद अफरीदी ने खुलासा किया था कि उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग सीजन आठ में कराची किंग्स के लिए पहले दो मैचों में अपने ऑन-फील्ड व्यवहार के लिए व्यक्तिगत रूप से आमिर को डांटा था।

Latest articles

भारत नगर शिव मंदिर में 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव व सुंदरकांड पाठ

भोपाल भारत नगर स्थित शिव मंदिर में गुरुवार 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर...

अग्रवाल महिला महासभा की प्रदेश अध्यक्ष सहित 50 से अधिक पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा

भोपाल मप्र अग्रवाल महिला महासभा में संगठनात्मक विवाद सामने आया है। संगठन की प्रदेश अध्यक्ष...

मुख्यमंत्री ने कहा कि मर्यादा और अनुशासन से भारत बना दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश

भोपाल मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राजनीति में मर्यादा और अनुशासन का विशेष महत्व...

होटल संचालक की गुप्ती मारकर हत्या, अशोका गार्डन में तनाव और चक्काजाम

भोपाल राजधानी के अशोका गार्डन इलाके में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात एक होटल संचालक की...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...